• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिन्द्रा टीयूवी300 प्लस लॉन्च, कीमत 9.47 लाख रूपए

    टीयूवी300 प्लस तीन वेरिएंट पी4, पी6 और पी8 में उपलब्ध है

    रौनक
    रौनक
    Published On जून 21, 2018 11:59 ist
    info icon
    published onJun 21, 2018 11:59 IST
    last updated onJun 21, 2018 11:59 IST
    38 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra TUV300 Plus Launched At Rs 9.47 Lakh

    महिन्द्रा ने टीयूवी300 प्लस को लॉन्च कर दिया है। यह तीन वेरिएंट पी4, पी6 और पी8 में उपलब्ध है। इसकी कीमत 9.47 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। टॉप वेरिएंट की कीमत के बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

    टीयूवी300 प्लस में महिन्द्रा स्कॉर्पियो वाला 2.2 लीटर 4-सिलेंडर डीज़ल इंजन लगा है, जो 120 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क देता है। इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। बेहतर माइलेज के लिए इस में महिन्द्रा की माइक्रो-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और ईको मोड भी दिया गया है।

    Mahindra TUV300 Plus Launched At Rs 9.47 Lakh

    टीयूवी300 प्लस का डिजायन काफी हद तक रेग्यूलर टीयूवी300 से मिलता-जुलता है। केबिन में भी रेग्यूलर टीयूवी300 की झलक दिखाई देती है। फर्क ये है कि इस में नौ पैसेंजर बैठ सकते हैं। टीयूवी300 प्लस की सीटों पर फॉक्स लैदर का इस्तेमाल हुआ है, जो इसे प्रीमियम बनाती है। केबिन में 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, जीपीएस नेविगेशन के साथ दिया गया है। कार में और भी कई कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं।

    महिन्द्रा की योजना जल्द ही और भी नई कारें उतारने की है। साल के आखिर तक कंपनी यहां यू321 एमपीवी लॉन्च करेगी, जो मारूति सुज़ुकी अर्टिगा और रेनो लॉजी को टक्कर देगी।

    यह भी पढें : कैमरे में कैद हुआ महिन्द्रा एस201 का केबिन

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    महिंद्रा टीयूवी 300 प्लस पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    V
    vikas aggarwal
    Dec 27, 2020, 1:53:01 PM

    What is road price.

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है