• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन का प्रोडक्शन जून में होगा शुरू

    महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन का प्रोडक्शन भारत में जून से शुरू होगा। इस एसयूवी कार को 27 जून को लॉन्च किया जाएगा।  2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो में 2.2-लीटर डीजल इंजन और 2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शंस दिए जाएंगे जिनके साथ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलेंगे।  इस अपकमिंग कार में पेट्रोल और डीज़ल इंजन के साथ फोर-व्हील-ड्राइव ऑप्शनल भी मिलेगा।  भारत में नई महिंद्रा स्कॉर्पियो की प्राइस 10 लाख रुपए से शुरू हो सकती है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 31, 2022 16:40 ist
    info icon
    published onMay 31, 2022 16:40 IST
    last updated onMay 31, 2022 16:40 IST
    5.3K Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra Scorpio N

    • महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन का प्रोडक्शन भारत में जून से शुरू होगा।

    • इस एसयूवी कार को 27 जून को लॉन्च किया जाएगा। 

    • 2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो में 2.2-लीटर डीजल इंजन और 2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शंस दिए जाएंगे जिनके साथ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलेंगे। 

    • इस अपकमिंग कार में पेट्रोल और डीज़ल इंजन के साथ फोर-व्हील-ड्राइव ऑप्शनल भी मिलेगा। 

    • भारत में नई महिंद्रा स्कॉर्पियो की प्राइस 10 लाख रुपए से शुरू हो सकती है।

    महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन कार का मास प्रोडक्शन जून में शुरू होगा। वर्तमान में इस कार की प्री-प्रोडक्शन यूनिट्स को कंपनी के पुणे स्थित चाकन प्लांट में मैन्युफैक्चर किया जा रहा है। भारत में नई महिंद्रा स्कॉर्पियो को 27 जून को लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ कंपनी मौजूदा मॉडल की बिक्री भी जारी रखेगी जिसे 'स्कॉर्पियो क्लासिक' नाम से बेचा जाएगा।  

    Mahindra Scorpio N

    नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन की एक्सटीरियर स्टाइल तस्वीरों में सामने आ चुकी है। चूंकि इस कार को नया जनरेशन अपडेट दिया जाएगा, ऐसे में इसकी डिज़ाइन भी एकदम नई होगी। यह गाड़ी दिखने में पहले से बड़ी होगी और प्रीमियम लुक्स के साथ आएगी। इस एसयूवी कार को 6-सीटर और 7-सीटर लेआउट में पेश किया जाएगा।

    Mahindra Scorpio N

    कंपनी इस अपकमिंग कार के केबिन में भी कई सारे बदलाव करेगी जिसके चलते यह मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न नज़र आएगा। इसमें फुल-एलईडी लाइटिंग, ड्यूल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, 8-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, रूफ-माउंटेड स्पीकर के साथ सोनी साउंड सिस्टम, वायरलैस डिवाइस चार्जर, इलेक्ट्रिक सनरूफ, कई सारे एयरबैग और 360-डिग्री कैमरा दिया जाएगा।

    नई जनरेशन की महिंद्रा स्कॉर्पियो में 2.2-लीटर डीजल इंजन और 2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शंस दिए जाएंगे।

    स्पेसिफिकेशन 

    स्कॉर्पियो

    थार

    एक्सयूवी700

    2.2-लीटर डीजल 

    130 पीएस /160 पीएस

    130 पीएस

    155 पीएस /185 पीएस

    2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    170  पीएस

    150 पीएस

    200 पीएस

    महिंद्रा की इस अपकमिंग एसयूवी कार में थार और एक्सयूवी 700 वाले 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शंस दिए जाएंगे। इसके अलावा इस गाड़ी में पेट्रोल और डीज़ल इंजन के साथ फोर-व्हील-ड्राइव ऑप्शनल भी मिलेगा। 

    Mahindra Scorpio N

    अनुमान है कि भारत में इस एसयूवी कार की प्राइस 10 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। कीमत के मोर्चे पर इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, स्कोडा कुशाक, फोक्सवैगन टाइगन, एमजी एस्टर, किआ सेल्टोस और निसान किक्स जैसी कॉम्पेक्ट एसयूवी कारों से रहेगा।

    यह भी पढ़ें : महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन में मिलेगा एक्सयूवी 700 वाला सोनी साउंड सिस्टम, 27 जून को होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    G
    gongyluka
    Jun 2, 2022, 10:30:25 PM

    Delivery date - Jan 2030 xD

      जवाब
      Write a Reply
      1
      T
      tenzin ugyen
      Jun 1, 2022, 11:38:25 PM

      Hii namastay mahindra company india,i m from Bhutan, we bhutanese peoples customers wuld lyk waitn your launching market soon or not to thimphu Bhutan, about all new scorpios-N SUV,n new scorpios.

        जवाब
        Write a Reply

        और देखें on महिंद्रा स्कॉर्पियो एन 2022-2026

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है