• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में लॉन्च हुआ लैंड रोवर डिफेंडर एसयूवी का न्यू जनरेशन मॉडल,कीमत 73.98 लाख रुपये से शुरू

    इंटरनेशनल मार्केट में लैंड रोवर डिफेंडर के न्यू जनरेशन मॉडल को तो 2019 में लॉन्च कर दिया गया था और अब इसे भारत में भी लॉन्च कर दिया गया है।

    भानु
    भानु
    Published On अक्टूबर 15, 2020 15:13 ist
    info icon
    published onOct 15, 2020 15:13 IST
    last updated onOct 15, 2020 15:13 IST
    2.2K Views
    • Write a कमेंट

    • इंटरनेशनल मार्केट में 2019 में लॉन्च किया गया था लैंड रोवर डिफेंडर का न्यू जनरेशन मॉडल,अब भारत में भी है उपलब्ध
    • डिजाइन,इंजन में बदलाव के साथ दिए गए हैं मॉर्डन फीचर्स
    • 3 डोर (डिफेंडर 90) और 5 डोर वर्जन  (डिफेंडर 110) बॉडी टाइप होंगे उपलब्ध
    • फिलहाल 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन में ही होगी उपलब्ध जो देगा 300 पीएस की पावर और 400 एनएम का टॉर्क 
    • ऑल व्हील ड्राइव रखा गया है स्टैंडर्ड
    • डिजिटल डिस्प्ले,सेटेलाइट नेविगेशन,स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और प्रीमियम अपहोल्स्ट्री जैसे मिलेंगे फीचर्स
    • डिफेंडर 110 की तुरंत डि​लीवरी देना शुरू करेगी लैंड रोवर वहीं डिफेंडर 90 की डिलीवरी अप्रैल 2021 में डिलीवरी हो सकती है शुरू

    एक ऑलराउंडर एसयूवी के तौर पर लैंड रोवर डिफेंडर को काफी लो​कप्रियता हासिल हुई थी मगर,इस एसयूवी का डिजाइन और इंटीरियर आउटडेटेड होने की वजह से कंपनी को इसे पूरी तरह से अपडेट करने की जरूरत पड़ने लगी। इसकी प्राइस कुछ इस प्रकार से रखी गई है। 

    वेरिएंट

    डिफेंडर  90

    डिफेंडर  110

    डिफेंडर 

    73.98 लाख रुपये

    79.94 लाख रुपये

    डिफेंडर  एस

    77.37 लाख रुपये

    83.36 लाख रुपये

    डिफेंडर  एसई

    79.94 लाख रुपये

    86.64 लाख रुपये

    डिफेंडर  एचएसई

    83.91 लाख रुपये

    90.46 लाख रुपये

    डिफेंडर  फर्स्ट एडिशन

    84.63 लाख रुपये

    89.63 लाख रुपये

    पहले की तरह लैंड रोवर डिफेंडर का डिजाइन बॉक्सी शेप ही रखा गया है मगर अब इसमें स्मूद एजेज़ और दमदार आर्क भी दिए गए हैं। ये दो बॉडी टाइप: 90 और 110 में उपलब्ध है। डिफेंडर 90 का थ्री डोर वर्जन 6 सीटर है जबकि 110 5 डोर लेआउट वाली है जिसमें थर्ड रो भी दी गई है और इसमें 7 लोग बैठ सकते हैं। डिफेंडर के दोनो ही वर्जन में 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 300 पीएस की पावर और 400 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। चारों टायरों पर पावर स्पलाय के लिए इसमें ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। आने वाले समय में डिफेंडर में और भी इंजन का ऑप्शन दिया जाएगा जिसमें हायब्रिड भी शामिल हो सकता है। 

    ऑफ रोडिंग के दौरान किसी खड़ी चढ़ाई चढ़ने या उतरने के ​लिए इस एसयूवी में ट्विन स्पीड ट्रांसफर गियरबॉक्स और ट्रैक्शन मैनेज करने के लिए एक्टिव इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा डिफेंडर में तरह तरह के रास्तों के हिसाब से ट्रैक्शन,पावर डिलेवरी और चेसिस सिस्टम को ऑप्टिमाइज करने के लिए टैरेन रिस्पॉन्स सिस्टम के साथ ग्रास,ग्रेवल,स्नो,सैंड,रॉक क्रॉल और मड एंड नट्स जैसे मोड्स भी दिए गए हैं। इसमें ज्यादा कठिन रास्तों पर चलने के लिए ऑल टैरेन प्रोग्रेस कंट्रोल फंक्शनैलिटी का फीचर ऑप्शनल रखा गया है। 

    डिफेंडर में कॉइल्ड सस्पेंशन स्टैंडर्ड दिया गया है जो 225 मिलीमीटर का ग्राउंड क्लीयरेंस देता है वहीं इसमें एयर सस्पेंशन ऑप्शनल रखे गए हैं जबकि ये फीचर डिफेंडर 110 में स्टैंडर्ड दिया गया है। इस फीचर की मदद से इस एसयूवी की डिफॉल्ट राइड हाइट 216 मिलीमीटर हो जाती है। हालांकि ऑफ रोड मोड पर इसकी उंचाई 291 मिलीमीटर तक पहुंच जाती है। इलेक्ट्रॉनिक एयर सस्पेंशन सेटअप के साथ डिफेंडर का अप्रोच एंगल 38 डिग्री,ब्रेकओवर एंगल 31 डिग्री और डिपार्चर एंगल 40 डिग्री हो जाता है। इसकी वेडिंग कैपेसिटी 900 मिलीमीटर है और टोइंग कैपेसिटी 3500 किलोग्राम है। 

    नई डिफेंडर को मोनोकॉक चेसिस पर तैयार किया गया है जिसमें काफी सारे नए फीचर्स दिए गए हैं। इसका इंटीरियर काफी प्रीमियम है मगर उतना आलीशान नहीं लगता है। वहीं इसके डैशबोर्ड पर 10 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो नेविगेशन के साथ साथ एंड्रॉयड ऑटो एवं एपल कारप्ले कनेक्टिविटी से लैस है। इसके साथ ही इसमें 6 स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम स्टैंडर्ड दिया गया है। इसके टॉप वेरिएंट्स में 12.3 इंच डिजिटल ड्राइवर इंस्टरूमेंट क्लस्टर, ड्राइवर असिस्टेंस पैक्स और लैदर अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    लैंड रोवर डिफेंडर अब भी महंगी कारों की फेहरिस्त में शामिल है जिसमें अपहोल्स्ट्री और केबिन सीटिंग कॉन्फिग्रेशन को पर्सनलाइज कराने के ऑप्शन दिए गए हैं। इसमें आप अपने हिसाब से एसेसरीज भी लगवा सकते हैं। एसेसरीज़ पैक के तौर पर 4 ऑप्शन: एक्सप्लोरर,एडवेंचर,कंट्री और अर्बन पेश किए गए हैं। ऑफ रोडिंग के मोर्चे पर डिफेंडर का मुकाबला जीप रैंगलर से है। लैंड रोवर डिफेंडर के 110 वर्जन की डिलेवरी तुरंत शुरू कर दी गई है वहीं ​यदि किसी को इसका 90 वर्जन लेना हो तो उसे अप्रेल 2021 तक उसकी डिलीवरी मिलेगी।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    लैंड रोवर डिफेंडर पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है