• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जीप इंडिया की वेबसाइट हुई लाइव, दिखीं ग्रैंड चेरोकी और रैंग्लर अनलिमिटेड

    लग्ज़री एसयूवी मेकर 'जीप' भारतीय कार बाजार में उतरने को तैयार है। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए कंपनी ने अपनी वेबसाइट जीप-इंडिया लाइव कर दी है। वेबसाइट पर 'जीप' ब्रांड के इतिहास और विरासत को दिखाया गया है। साथ ही साल 2016 में लॉन्च होने वाली ग्रैंड चेरोकी और रैंग्लर अनलिमिटेड को भी दिखाया गया है।

    रौनक
    रौनक
    Published On दिसंबर 31, 2015 16:36 ist
    info icon
    published onDec 31, 2015 16:36 IST
    last updated onDec 31, 2015 16:36 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    यह भी पढ़ें: भारत आई एसयूवी रेनेगेड, जल्द लॉन्च की उम्मीद

    'जीप' ब्रांड एफसीए (फिएट-क्रिसलर ऑटोमोबाइल्स) के बैनर तले भारतीय बाजार में उतारेगा। इसकी आधिकारिक घोषणा फरवरी, 2016 में होने वाले ऑटो एक्सपो में होगी। फिलहाल एफसीए बैनर तले फिएट, अबार्थ, मासेराती और फेरारी जैसे विदेशी ब्रांड भारत में मौजूद हैं। अब इसमें 'जीप' का भी नाम जुड़ जाएगा।

    इस अवसर पर बोलते हुए एफसीए इंडिया के प्रेसिडेंट और  मैनेजिंग डायरेक्टर केविन फ्लिन ने कहा कि ‘भारत में जीप ब्रांड को लॉन्च करना हमारे लिए काफी गर्व की बात होगी। भारत में आने का फैसला हमारे लिए मील का पत्थर साबित होगा। हमें पूरा भरोसा है कि यहां हम 'जीप' ब्रांड को शुरुआत से ही स्थापित करने में कामयाब रहेंगे।'
       
    'जीप'  इंडिया की वेबसाइट के लिए क्लिक करें: www.jeep-india.com

    'जीप' के इस कदम के बाद उम्मीद की जा रही है कि कंपनी  ग्रैंड चेरोकी और रैंग्लर अनलिमिटेड को फरवरी, 2016 में लॉन्च करेगी। इससे पहले बीती जुलाई में एफसीए ने फिएट के रंजनगांव प्लांट में टाटा मोटर्स के साथ मिलकर 280 मिलियन डॉलर का निवेश करने की घोषणा भी की थी। यहां 'जीप' की योजना एक नया मॉडल तैयार करने की है, जो बना तो भारत में होगा लेकिन इसे ग्लोबल मार्केट में बेचा जाएगा।

    यह भी पढ़ें: इन तीन कारों के साथ भारत आ सकती है 'जीप'
     

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है