• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जगुआर ने ऑटो एक्सपो में दिखाई एसयूवी एफ-पेस

    टाटा के स्वामित्व वाली लग्जरी कार कंपनी जगुआर ने अपनी पहली एसयवूी एफ-पेस को ग्रेटर नोयडा में चल रहे ऑटो एक्सपो-2016 में शो-केस किया है। इस एसयूवी के इसी साल लॉन्च होने की संभावना है। जगुआर एफ-पेस को 2015 में दिखाया गया था। एफ-पेस को भारत में  वोल्वो एक्ससी-90, ऑडी क्यू-7 और बीएमडब्ल्यू एक्स-5 से मुकाबला करना होगा।

    रौनक
    रौनक
    Published On फरवरी 03, 2016 18:40 ist
    info icon
    published onFeb 03, 2016 18:40 IST
    last updated onFeb 03, 2016 18:40 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    एफ-पेस की लुक्स की बात करें इसका डिजायन जगुआर की वर्तमान सेडान रेंज से काफी  मिलता-जुलता है। लेकिन पिछली तरफ से कार का डिजायन काफी अलग है। एफ-पेस जगुआर कंपनी का तीसरा प्रोडक्ट है जिसे एल्यूमिनियम आर्किटेक्चर प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है।

    जगुआर इंडिया एफ-पेस के चार वेरिएंट पेश करेगी, इनमें प्योर, प्रेस्टीज़, आर स्पोर्ट और फर्स्ट एडीशन शामिल हैं। पावर की बात करें तो एफ-पेस भारत में केवल दो डीजल इंजन में आएगी। दोनों ही इंजन के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम उपलब्ध होगा। एफ-पेस के प्योर और प्रेस्टीज वेरिएंट के साथ 2.­0 लीटर का ट्विन टर्बो डीजल इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 178 बीएचपी की पावर और 430 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं एफ-पेस के आर-स्पोर्ट और फर्स्ट एडीशन वेरिएंट में 3­.0 लीटर का वी6 ट्विन टर्बो डीजल इंजन होगा। यह इंजन 296 बीएचपी की पावर और 700 एनएम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

    प्योर और प्रेस्टीज वेरिएंट 18 -इंच के अलॉय व्हील पर दौड़ेंगे, जबकि आर-स्पोर्ट के साथ 19-इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। एफ-पेस का ग्राउंड क्लियरेंस 213 एमएम का है। जगुआर एफ-पेस के फीचर्स की बात करें तो इसमें 8-इंच का इन-कंट्रोल इंफोटेंमेंट सिस्टम और एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ 5-इंच मल्टी इंफो डिस्प्ले और 80 वॉट का जगुआर साउंड सिस्टम दिया जा रहा है। इसके अलावा 10.­2 इंच स्क्रीन वाले इन-कंट्रोल टच प्रो का ऑप्शन भी दिया जा रहा है। इसमें 10 जीबी की इंटरनल मैमोरी और 12­.3 इंच के वर्चुअल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ 380 वॉट का मेरिडियन डिजिटल साउंड सिस्टम दिया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें :ऑटो एक्सपो में लॉन्च हुई जगुआर एक्सई, कीमत 39.99 लाख रूपए से शुरू

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    जगुआर सी एक्स17 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है