• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारतीय बाजार में दूसरी पारी को तैयार है हुंडई ट्यूसॉन

    हुंडई की एसयूवी ट्यूसॉन याद तो होगी ही। 2005 में आई कार को कंपनी ने पांच साल पहले बंद कर दिया था। अब पांच साल बाद नए कलेवर और डिजायन के साथ ट्यूसॉन के भारतीय बाजार में एक बार फिर लौटने की अटकलें हैं। हुंडई ने अपनी एसयूवी रेंज का एक कमर्शियल वीडियो जारी कर इस ओर इशारा किया है। इसे अगले साल फरवरी में होने वाले ऑटो एक्सपो में डिस्प्ले किया जाएगा।

    रौनक
    रौनक
    Published On नवंबर 26, 2015 19:28 ist
    info icon
    published onNov 26, 2015 16:36 IST
    last updated onNov 26, 2015 19:28 IST
    28 Views
    • Write a कमेंट

     

    सेकेंड जनरेशन ट्यूसॉन को हुंडई के फ्ल्यूडिक स्कल्पचर 2.0 डिजायन थीम पर तैयार किया गया है। अगर कंपनी ने इसे सही प्राइस टैग यानी कीमत पर लॉन्च किया गया तो नई ट्यूसॉन भी क्रेटा की तरह बाजार में कामयाबी की एक और नई कहानी लिख सकती है। वजह भी साफ हैं, पहला-अपने मुकाबले में आने वाली होंडा सीआरवी और स्कोडा येती के मुकाबले यह ज्यादा आकर्षक दिखती है। दूसरा- हुंडई का बड़ा डीलरशिप नेटवर्क भी मुकाबले में खड़ी कंपनियों के बड़ी चुनौती है। फिलहाल ट्यूसॉन ब्रिटेन और दूसरे विदेशी बाजारों में उपलब्ध है। इसके अलावा पिछले साल  कोरिया और यूरोपीय बाजार में लॉन्च की गई एसयूवी सांता-फे के फेसलिफ्ट मॉडल को भी भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस पर से भी कंपनी ऑटो एक्सपो में पर्दा हटाएगी एेसी उम्मीद है।   

    वीडियो देखें: क्रेटा, टक्सन, सेंटा-फे फेसलिफ्ट व ग्रांड सेंटा-फे

    इंजन

    ट्यूसॉन के इंजन की बात करें तो इसमें 2.0 लीटर का सीआरडीआई इंजन दिया जा सकता है जो 136 बीएचपी की पावर और 373 एनएम का टॉर्क देगा। इसके साथ ही 1.6 लीटर का सीआरडीआई इंजन का ऑप्शन भी मिल सकता है जो 128 बीएचपी की पावर और 260 एनएम का टॉर्क देगा। इसके अलावा ट्यूसॉन पहली गाड़ी होगी जिसमें हुंडई की ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक टेक्नोलॉजी को शामिल किया जाएगा।   

    यह भी पढ़ें :

    हुंडई क्रेटा की सफलता का दौर जारी, अब तक 70,000 से अधिक बिक्री

    लाॅस एंजलिस आॅटो शो में दिखी 2017-हुण्डई एलेन्ट्रा
     

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    हुंडई ट्यूसॉन 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है