• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑटो एक्सपो-2016: ये है हुंडई की नई ट्यूसॉन, पांच साल बाद भारत में हुआ कमबैक

    हुंडई ने ऑटो एक्सपो-2016 में नई ट्यूसॉन एसयूवी को पेश किया है। ट्यूसॉन करीब पांच साल बाद भारतीय बाजार में कमबैक कर रही है। कंपनी ने कम डिमांड के चलते इसे पांच साल पहले इसकी बिक्री बंद कर दी थी। अब इसे नए कलेवर में दोबारा उतारा जा रहा है। घरेलू कार बाजार में एसयूवी कारों का सेगमेंट काफी तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में पूरी उम्मीद है कि नई ट्यूसॉन की दूसरी पारी जबरदस्त रहेगी। ट्यूसॉन को पिछले साल जेनेवा मोटर शो में भी दिखाया जा चुका है। घरेलू बाजार में इसके उतरने के साथ ही उम्मीद की जा रही है कि नई टयूसॉन क्रेटा की सफलता को दोहराएगी। ट्यूसॉन को क्रेटा और सेंटा-फे के बीच रखा जाएगा।

    अक्षित
    अक्षित
    Published On फरवरी 03, 2016 12:45 ist
    info icon
    published onFeb 03, 2016 12:45 IST
    last updated onFeb 03, 2016 12:45 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    Hyndai Tuscon

    Hyndai Tuscon

    ट्यूसॉन को फ्ल्यूडिक स्कल्पचर 2.0 डिजायन थीम पर तैयार किया गया है। पुराने मॉडल के मुकाबले यह एकदम अलग नजर आती है। इसमें हेक्सागोनल ग्रिल और ड्यूल प्रोजेक्टर एलईडी हैडलाइट के साथ डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें (डीआरएलएस) दी गई हैं। साइड में बड़े व्हीलआर्च और 19-इंच के अलॉय व्हील इसे इंप्रेसिव और बोल्ड बनाते हैं।  पीछे की ओर गोल एलईडी टेललैंप्स, क्रोम टिप वाले एक्जास्ट पाइप और हाई-माउण्टेड स्पॉइलर दिया गया है।

    इस मिड-साइज़ एसयूवी में कई टेक्नीकल अपडेट किए गए हैं। ट्यूसॉन के केबिन में 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है, जिससे ब्लूटूथ और स्मार्टफोन कनेक्ट किए जा सकते हैं। इसके अलावा, सनरूफ, एडवांस एसी और ऑटोमैटिक पार्किंग जैसे एडवांस फीचर्स भी देखने को मिलेंगे। सेफ्टी फीचर्स में 6 एयरबैग, एबीएस व ईबीडी, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन टेक्नोलॉजी, स्टेटिक कॉर्नरिंग लाइटें, लेन डिपार्चर वार्निंग, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग के साथ काफी सारे फंक्शन शामिल किए गए हैं। ट्यूसॉन को यूरो एनसीएपी सेफ्टी टेस्ट में 5-स्टार रैंकिंग भी मिली है। इसे देखते हुए कहा जा सकता है कि यह एक काफी एडवांस और सुरक्षित कार है।

    Hyndai Tuscon

    नई टयूसॉन को पेट्रोल और डीजल दोनों ही इंजन में उतारा गया है। इसका 2.0 लीटर का सीआरडीआई डीज़ल इंजन 182.5बीएचपी पावर के साथ 402 एनएम टॉर्क जनरेट करेगा। वहीं 1.4 लीटर का सीआरडीआई ब्लू ड्राइव पेट्रोल इंजन 114बीएचपी पावर और 280 एनएम टॉर्क जनरेट कर पाने में सक्षम है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स उपलब्ध हैं। ट्यूसॉन में फ्रंट व्हील ड्राइव और फोर व्हील ड्राइव दोनों ही विकल्प दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें : ऑटो एक्सपो-2016: जेनेसिस ने शो-केस की जी-90 लग्ज़री सेडान

    was this article helpful ?

    अक्षित
    <p><span>While growing up, anything on wheels fascinated Akshit. Since then he turned into a Wheel-O-Addict and automobiles became the love of his life. His zeal to explore more about wheels, pushed him to pursue Automobile Engineering, which certainly helps in adding more technicalities to his over-all passion. He began working as an automobile journalist- the field that allows him to explore both two-wheeler and four-wheeler market existing in India and form a substantial perception about them. A true Punjabi by heart, jolly by nature and a food buff; Akshit believes in spreading happiness around and make every possible one smile.</span></p>और देखें

    हुंडई ट्यूसॉन 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है