• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई हुंडई ट्यूसॉन की टेस्टिंग शुरू, पहली बार कैमरे में हुई कैद

    हुंडई तीसरे जनरेशन की ट्यूसॉन एसयूवी को भारतीय बाजार में उतारने के लिए तैयार है। आने वाले कुछ महीनों में इसे लॉन्च किया जा सकता है। नई ट्यूसॉन की टेस्टिंग शुरू हो गई है और पहली बार टेस्ट कार की झलक कैमरे में कैद हुई है।

    रौनक
    रौनक
    Published On मई 13, 2016 14:15 ist
    info icon
    published onMay 13, 2016 14:15 IST
    last updated onMay 13, 2016 14:15 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    नई ट्यूसॉन को फरवरी में हुए इंडियन ऑटो एक्सपो-2016 में भी पेश किया गया था। ट्यूसॉन को सबसे पहले साल 2005 में भारत में उतारा गया था। पांच साल बाद 2010 में इसकी बिक्री बंद कर दी गई।

    नई ट्यूसॉन को भारत में एसेंबल कर बेचा जाएगा। इस एसयूवी का मुकाबला होंडा की सीआर-वी और स्कोडा येती से होगा। इसकी कीमत 17-18 लाख रूपए के करीब हो सकती है।

    ट्यूसॉन को हुंडई के फ्ल्यूडिक स्कल्पचर 2.0 डिजायन थीम पर तैयार किया गया है। ट्यूसॉन के इंजन की बात करें तो इसमें 2.0 लीटर का सीआरडीआई इंजन दिया जा सकता है जो 136 बीएचपी की पावर और 373 एनएम का टॉर्क देगा। इसके साथ ही 1.6 लीटर का सीआरडीआई इंजन का ऑप्शन भी मिल सकता है जो 128 बीएचपी की पावर और 260 एनएम का टॉर्क देगा।

    यह भी पढ़ें : साल के मध्य तक आएगी नई ट्यूसॉन, 17-18 लाख रूपए हो सकते हैं दाम

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    हुंडई ट्यूसॉन 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है