• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई ट्यूसॉन डीज़ल 4डब्ल्यूडी लॉन्च, कीमत 25.19 लाख रूपए

    जीप कंपास को देगी टक्कर

    रौनक
    रौनक
    Published On अक्टूबर 09, 2017 11:44 ist
    info icon
    published onOct 09, 2017 11:44 IST
    last updated onOct 09, 2017 11:44 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Tucson

    हुंडई ने ट्यूसॉन एसयूवी का ऑल-व्हील-ड्राइव वेरिएंट लॉन्च किया है। ऑल-व्हील-ड्राइव की सुविधा ट्यूसॉन डीज़ल के टॉप वेरिएंट 4डब्ल्यूडी में मिलेगी, इसकी कीमत 25.19 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। ट्यूसॉन डीज़ल 4डब्ल्यूडी से पहले टॉप वेरिएंट की लिस्ट में एटी जीएलएस का नाम आता था, अब कंपनी ने इस वेरिएंट को बंद कर दिया है।

    Jeep Compass

    एसयूवी सेगमेंट में हुंडई ट्यूसॉन का मुकाबला जीप कंपास से है। जीप कंपास के डीज़ल ऑल-व्हील-ड्राइव वेरिएंट की कीमत 21.37 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है, जो कि ट्यूसान डीज़ल 4डब्ल्यूडी से करीब 3.80 लाख रूपए सस्ती है। कंपास ऑल-व्हील-ड्राइव में फिलहाल मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है, कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले साल इस में ऑटोमैटिक का विकल्प जोड़ा जा सकता है।

    Hyundai Tucson

    ट्यूसॉन डीज़ल 4डब्ल्यूडी की बात करें तो इस में 2.0 लीटर का इंजन दिया गया है, इसकी पावर 185 पीएस और टॉर्क 400 एनएम है। यह इंजन 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है। ऑल-व्हील-ड्राइव वेरिएंट को लॉन्च करने के साथ ही कंपनी ने ट्यूसॉन के जीएल पेट्रोल और डीज़ल वेरिएंट में कुछ अतिरिक्त सेफ्टी फीचर भी जोड़े हैं। इन में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (वीएसएम), हिल असिस्ट कंट्रोल (एचएसी), डाउनहिल ब्रेक कंट्रोल (डीबीसी) और ब्रेक असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर शामिल किए गए हैं।

    जीप कंपास आने के बाद हुंडई ट्यूसॉन की कीमतों में 1.39 लाख रूपए तक की कटौती हुई है। पुरानी और नई कीमत की जानकारी कुछ इस प्रकार है...

    पेट्रोल

    वेरिएंट पुरानी कीमत नई कीमत अंतर
    मैनुअल बेस 18.79 लाख रूपए 17.99 लाख रूपए 80,000 लाख रूपए
    ऑटोमैटिक जीएल 21.64 लाख रूपए़ 20.99 लाख रूपए 65,000 रूपए

    डीज़ल

    वेरिएंट पुरानी कीमत नई कीमत अंतर
    मैनुअल बेस 21.34 लाख रूपए 19.95 लाख रूपए 1.39 लाख रूपए
    मैनुअल जीएल 23.27 लाख रूपए 22.49 लाख रूपए 78,000 रूपए
    ऑटोमैटिक जीएलएस 4डब्ल्यूडी --- 25.19 लाख रूपए ---
    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    हुंडई ट्यूसॉन 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है