• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई कोना के चार्जिंग और आफ्टर-सेल्स सपोर्ट की पूरी जानकारी यहां देखें

    हुंडई द्वारा कोना के ग्राहकों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में यहां जानें

    निखिल
    निखिल
    Published On जुलाई 10, 2019 12:45 ist
    info icon
    published onJul 10, 2019 12:45 IST
    last updated onJul 10, 2019 12:45 IST
    523 Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई इंडिया भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार, कोना लॉन्च कर चुकी है। हालांकि, वर्तमान में यह देश के केवल 11 शहरों में ही बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने शुरुआती चरणों में इसकी कीमत 25.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम इंडिया) तय की है। एआरएआई द्वारा की गई टेस्टिंग के अनुसार हुंडई कोना इलेक्ट्रिक फुल चार्ज होने पर 452 किमी की रेंज देने में सक्षम है। यह भारत की सबसे ज्यादा ड्राइव-रेंज देने वाली कार है।

    कोना में 39.2 किलोवाट-ऑवर की बैटरी पैक दी गई है। इसे 100 किलोवाट की इलेक्ट्रिक मोटर से जोड़ा गया है, जो 136पीएस की अधिकतम पावर और 395एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट करती है। 

    घरेलु उपयोग के लिए कोना के साथ ग्राहकों को 7.2किलोवाट का ए.सी. चार्जिंग स्टेशन मिलेगा, जिसे दीवार पर माउंट किया जा सकेगा। यह चार्जर कार को 6 घंटे में 100% तक चार्ज करने में सक्षम है। इसके अलावा, कोना इलेक्ट्रिक के साथ 2.8किलोवाट का पोर्टेबल चार्जर भी दिया जाएगा। जिसे कहीं भी आसानी से अपने साथ ले जाया सकेगा। इसे सामान्य इलेक्ट्रिक सॉकेट में प्लग किया जा सकता है। यह चार्जर 3 घंटे में कार को 50किमी तक ड्राइव करने जितना चार्ज करने की क्षमता रखता है। इस चार्जर द्वारा कार को फुल चार्ज करने में 19 घंटों का समय लगेगा।  

    फ़ास्ट चार्जिंग स्टेशन की भी मिलेगी सुविधा

    हुंडई देश के कई बड़े शहरों में फ़ास्ट चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने जा रही है। 50किलोवाट क्षमता वाले यह डीसी चार्जिंग स्टेशन मात्र 57 मिनट में कार को 80% तक चार्ज करने में सक्षम है। ये स्टेशन हुंडई डीलरशिप और इंडियन आयल के चुनिंदा फ्यूल पंप पर शुरू किए जाएंगे।   

    ध्यान दें: ऊपर बताए गए सभी समय केवल एक अनुमान हैं। चार्जिंग स्पीड बैटरी पैक, चार्जर स्पेसिफिकेशन और तापमान आदि पर निर्भर करता है। ऐसे में चार्जिंग टाइम हर स्थिति में अलग होता है, खासकर बेहद ठंडे मौसम में।

    आफ्टर सेल्स एंड सर्विस

    हुंडई, कोना इलेक्ट्रिक के साथ 3-साल/अनलिमिटेड किमी की वारंटी और 24X7 रोड साइड असिस्टेंट की पेशकश कर रही है। वहीं, इसकी बैटरी पर 8-साल/1.60 लाख किमी की वारंटी दी जा रही है। इसके अलावा दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे महानगरों में ड्राइव करते समय यदि आपकी कार की बैटरी लो हो जाती है, तो हुंडई आपको चार्जिंग सपोर्ट भी मुहैया कराएगी। 

    साथ ही पढ़ें: 

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    हुंडई कोना पर अपना कमेंट लिखें

    3 कमेंट्स
    1
    J
    jinkal shah
    Aug 14, 2019, 2:32:52 PM

    whats charging cost??

    जवाब
    Write a Reply
    2
    A
    aman khan
    Sep 8, 2019, 3:49:44 PM

    In mumbai 1kwh = 1unit = 8.57 rupees Kona batter is 39.2KWH So 39.2 x 8.57 rupees = 336 Rupees for full charge and total drive is 495kms luxury ride

      जवाब
      Write a Reply
      1
      M
      mehta
      Aug 13, 2019, 1:50:16 AM

      does 7.2 Ken AC wall charger require Three Phase Current?

        जवाब
        Write a Reply
        1
        A
        anil tiwari
        Jul 14, 2019, 3:59:34 PM

        What is the maximum speed

          जवाब
          Write a Reply

          और देखें on हुंडई कोना इलेक्ट्रिक

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          संबंधित समाचार

          ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है