• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्टिंग के दौरान फिर दिखी हुंडई की नई एसयूवी, दिवाली से पहले लॉन्चिंग की उम्मीद

    साल 2005 से अपना सफर शुरू कर 2010 में बाज़ार को अलविदा कहने वाली हुंडई ट्यूसॉन भारतीय सड़कों पर एक बार फिर से उतरने को तैयार है। कंपनी भी इसे लेकर काफी उत्साहित है, यही वजह है कि यहां तीसरी जनरेशन ट्यूसॉन की टेस्टिंग जोर-शोर से चल रही है। इस बार नई ट्यूसॉन चेन्नई-बेंगलुरू हाईवे पर नजर आई। इसे त्यौहारी सीजन से पहले लॉन्च करने की संभावना है।

    रौनक
    रौनक
    Published On मई 26, 2016 13:42 ist
    info icon
    published onMay 26, 2016 13:42 IST
    last updated onMay 26, 2016 13:42 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    साल 2005 से अपना सफर शुरू कर 2010 में बाज़ार को अलविदा कहने वाली हुंडई ट्यूसॉन भारतीय सड़कों पर एक बार फिर से उतरने को तैयार है। कंपनी भी इसे लेकर काफी उत्साहित है, यही वजह है कि यहां तीसरी जनरेशन ट्यूसॉन की टेस्टिंग जोर-शोर से चल रही है। इस बार नई ट्यूसॉन चेन्नई-बेंगलुरू हाईवे पर नजर आई। इसे त्यौहारी सीजन से पहले लॉन्च करने की संभावना है।

    नई ट्यूसॉन का कॉन्सेप्ट पहली बार फरवरी में आयोजित ऑटो एक्सपो-2016 में दिखाया गया था। उस समय हुंडई ने नई ट्यूसॉन को भारत में एसेंबल कर बेचने की बात कही थी। कार के 50 फीसदी पार्ट्स भारत में तैयार होंगे। संभावित कीमत 17-18 लाख रूपए होगी। इसे हुंडई की दो पॉपुलर कार क्रेटा और सेंटा-फे के बीच पोजिशन किया जाएगा। नई ट्यूसॉन को पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन में उतारा जाएगा। यहां इसका मुकाबला होंडा सीआर-वी से होगा। सीआर-वी केवल पेट्रोल इंजन में आती है।

    भारत में ट्यूसॉन का इतिहास

    भारत में पहली जनरेशन की ट्यूसॉन साल 2005 में लॉन्च की गई थी। कम मांग के चलते साल 2010 में इस कार को बंद कर दिया गया। इसके बाद कंपनी इसका सेकेंड जनरेशन मॉडल लाई लेकिन उसे भारत में नहीं उतारा गया।

    नई ट्यूसॉन के बारे में

    नई ट्यूसॉन थर्ड जनरेशन मॉडल है, जिसे दिवाली के सीजन से पहले लॉन्च करने की संभावना है। संभावना है टेस्टिंग के दौरान जो वेरिएंट देखा गया, वह टॉप वेरिएंट हैं। इसमें ड्यूल एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स दिए गए हैं। बात करें फीचर्स की तो माना जा रहा है कि इसमें वे सभी फीचर्स मिलेंगे जो नई एलांट्रा में दिए गए हैं। नई एलांट्रा सेडान के इस साल के अंत तक आने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें : साल के मध्य तक आएगी नई ट्यूसॉन, 17-18 लाख रूपए हो सकते हैं दाम

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    हुंडई ट्यूसॉन 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है