• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इन कारों के साथ ऑटो एक्सपो में आएगी होंडा

    फरवरी में होने वाले ऑटो एक्सपो-2016 को लेकर सब कंपनियां तैयारियों में जुटी हुई हैं। होंडा भी इनमें शामिल है। कंपनी प्रमुख तौर पर यहां कॉम्पैक्ट एसयूवी/क्रॉसओवर बीआर-वी, नई अकॉर्ड सेडान, जैज रेसिंग कॉन्सेप्ट और होंडा प्रोजेक्ट 2एंड4 को शो-केस करेगी। इनके अलावा ब्रिओ, जैज़, अमेज़, सिटी, मोबिलियो और सीआर-वी कारें भी शामिल होंगी।

    रौनक
    रौनक
    Published On जनवरी 14, 2016 15:19 ist
    info icon
    published onJan 14, 2016 15:19 IST
    last updated onJan 14, 2016 15:19 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    हमेशा की तरह होंडा का असीमो (एडवांस स्टेप इन इनोवेशन मोबिलिटी) रोबोट भी यहां मौजूद होगा। इसके अलावा मैक्लॉरेन-होंडा एमपी4-30 एफ-1 रेसिंग कार भी एक्सपो में देखने को मिलेगी।

    भारत में दाखिल हो रही कॉम्पैक्ट एसयूवी होंडा बीआर-वी की बात करें तो इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा और डस्टर के फेसलिफ्ट वर्जन से होगा। बीआर-वी में पीछे की तरफ तीन सीटें होंगी। जो इसे मुकाबले में आगे रखेंगी। वहीं इसके साथ डीजल और पेट्रोल दोनों इंजन दिए जाएंगे।

    पेट्रोल बीआर-वी में 1.­5 लीटर का आई-वीटेक इंजन और डीज़ल में 1­.5 लीटर का आई-डीटेक इंजन दिया जाएगा। 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दोनों इंजनों के साथ स्टैंडर्ड आएगा। वहीं ऑटोमैटिक गियर बॉक्स का विकल्प भी मिलेगा।

    एक्सपो में पेश होने वाली नई अकॉर्ड की बात करें तो यह नौवीं जेनरेशन अकॉर्ड का फेसलिफ्ट मॉडल है। इस फेसलिफ्ट मॉडल को जुलाई 2015 में दिखाया गया था। इसके एक्सटीरियर व इंटीरियर में कुछ बदलाव किए गए हैं। इसमें प्रमुख तौर पर होंडा के नए 7 इंच इंफोटेन्मेंट सिस्टम, एपल कार प्ले और गूगल एंड्रॉयड ऑटो को शामिल किया गया है।

    इंजन और पावर की बात करें तो अकॉर्ड में 2.­4 लीटर का आई-वीटेक पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल या ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन दिया जा सकता है। ऐसी भी संभावना है कि टोयोटा कैमरी के हाईब्रिड वर्जन की लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए होंडा भारत में भी अकॉर्ड का हाईब्रिड वर्जन पेश कर सकती है।

    यह भी पढ़ें

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है