• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्टिंग के दौरान दिखी जीप कंपास फेसलिफ्ट, इंटीरियर से जुड़ी जानकारियां आईं सामने

    भारत में जीप कंपास एसयूवी (Jeep Compass SUV) को लॉन्च हुए तीन साल हो चुके हैं। अब कंपनी इसके फेसलिफ्ट वर्जन पर काम कर रही है, जिसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस बार इसके इंटीरियर से जुड़ी अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। भारत में फेसलिफ्ट जीप कंपास को 2021 की पहली तिमाही तक लॉन्च किया जा सकता है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जुलाई 23, 2020 17:24 ist
    info icon
    published onJul 23, 2020 17:19 IST
    last updated onJul 23, 2020 17:24 IST
    5.1K Views
    • Write a कमेंट
    • फ्री-स्टेंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के चलते इसका नया डैशबोर्ड पहले से ज्यादा मॉडर्न लगता है।
    • फेसलिफ्ट कंपास में नई व पहले से बड़ी टचस्क्रीन दी गई है।
    • इस गाड़ी को 2021 की पहली तिमाही तक लॉन्च किया जा सकता है।
    • इसका मुकाबला सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस और फेसलिफ्ट फोक्सवैगन टिग्वान से होगा। 

    भारत में जीप कंपास एसयूवी (Jeep Compass SUV) को लॉन्च हुए तीन साल हो चुके हैं। इस कार से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 2016 में पर्दा उठा था, जबकि भारत में इसे 2017 में पेश किया गया था। लंबे समय से इस कार को अपडेट की दरकार है। ऐसे में अब कंपनी इसके फेसलिफ्ट वर्जन पर काम कर रही है। भारत में फेसलिफ्ट कंपास को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है, लेकिन अब तक इस गाड़ी के केवल एक्सटीरियर की ही झलक सामने आई है। अब फिर से यह कार टेस्ट करते देखी गई है और इस बार इसके इंटीरियर से जुड़ी अहम जानकारियां हाथ लगी हैं।  

    कैमरे में कैद हुई फेसलिफ्ट जीप कंपास की फोटोज पर गौर तो हमें देखते ही पता चल सकता है कि इसमें  नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा। अनुमान है कि इसमें यूकनेक्ट सिस्टम का लेटेस्ट वर्जन यूकनेक्ट5 देखने को मिल सकता है। यूकनेक्ट5 सिस्टम से जनवरी 2020 में पर्दा उठाया गया था और इसकी स्क्रीन साइज़ 12.3-इंच थी। इसमें अच्छी प्रोसेसिंग पावर और अपडेटेड वॉइस कमांड समेत कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं। टेस्टिंग मॉडल में दी गई स्क्रीन का साइज़ 10.25-इंच लगता है जिसे सबसे पहले फिएट 500ई कार में देखा गया था।

    इस अपकमिंग 5-सीटर कार में स्क्रीन के नीचे की तरफ बटन दिए गए हैं जिन पर ग्लॉसी ब्लैक फिनिश मिलती है। अनुमान है कि ये फिज़िकल कंट्रोल्स हैं जिनसे कार के बेसिक फंक्शन को ऑपरेट किया जा सकता है। इसका स्टीयरिंग व्हील भी नई डिज़ाइन का है। इसके इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में एनालॉग टेकोमीटर दिया गया है, हालांकि इसका बाकी का सेटअप डिजिटल स्क्रीन की तरह काम करेगा।

    यह भी पढ़ें : भारत में जल्द लॉन्च होगा जीप कंपास का नाइट ईगल एडिशन, जानिए इससे जुड़ी खास बातें

    इन बदलावों को छोड़कर इस गाड़ी का केबिन मौजूदा मॉडल जैसा ही है। हालांकि, इसमें हुए बदलावों को पहचानना थोड़ा मुश्किल है। इसके एक्सटीरियर और पॉवरट्रेन ऑप्शंस में हुए बदलावों के बारे में जानने के लिए यहां पढ़ें। 

    भारत में फेसलिफ्ट जीप कंपास को 2021 की पहली तिमाही तक लॉन्च किया जा सकता है। वर्तमान में जीप कंपास की प्राइस 16.49 लाख रुपए से  24.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम इंडिया) के बीच है। कंपनी ने फिलहाल फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि यह पहले से महंगी कार होगी। सेगमेंट में इसका मुकाबला फोक्सवैगन टिग्वान और सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस से होगा।

    यह भी पढ़ें : जीप कंपास का ये इलेक्ट्रिक वर्जन देगा 50 किलोमीटर की रेंज और 50 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है