• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी विंडसर ईवी के मिड वेरिएंट एक्सक्लूसिव पर इन 7 तस्वीरों के जरिए डालिए एक नजर

    एमजी विंडसर ईवी को तीन वेरिएंट्स: एक्साइट,एक्सक्लूसिव और एसेंस में पेश किया गया है

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 23, 2024 10:31 ist
    info icon
    published onSep 23, 2024 10:30 IST
    last updated onSep 23, 2024 10:31 IST
    593 Views
    • Write a कमेंट

    MG Windsor EV

    एमजी विंडसर ईवी एक इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर कार है जिसे 9.99 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री, एक्स-शोरूम पैन- इंडिया) की कीमत पर लॉन्च किया गया है। । इसके एक्सक्लूसिव और एसेंस की कीमत अभी सामने आनी बाकी है मगर हमारे पास इनकी सारी फोटोज मौजूद है। आगे इन 7 तस्वीरों के जानिए विंडसर ईवी के मिड वेरिएंट एक्सक्लूसिव में क्या कुछ दिया गया है खास:

    फ्रंट

    MG Windsor EV Front

    इसके मिड वेरिएंट एक्सक्लूसिव वेरिएंट के एमजी विंडसर ईवी का बाहर का लुक इसके टॉप वेरिएंट एसेंस जैसा ही है। इसमें फुल एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स के साथ कनेक्टेड एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स और इल्यूमिनेटेड एमजी लोगो दिया गया है। इसके बंपर का लुक भी टॉप वेरिएंट जैसा है और इसमें क्रोम फिनिश्ड स्किड प्लेट दी गई है।

    साइड

    MG Windsor EV Side

    साइड से इसके एक्सक्लूसिव और टॉप वेरिएंट एसेंस के बीच कोई अंतर पता कर पाना काफी मुश्किल है। टॉप वेरिएंट की तरह इसमें विंडोलाइन पर क्रोम ट्रीटमेंट,फ्लश टाइप डोर हैंडल्स दिए गए हैं जबकि इसमें 18 इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके फ्रंट और रियर डोर के लोअर पार्ट्स पर ​क्रोम गार्निश दी गई है। इसके लेफ्ट फ्रंट फेंडर पर चार्जिंग फ्लैप दिया गया है।

    MG Windsor EV Roof

    विंडसर ईवी के मिड वेरिएंट में पैनोरमिक ग्लास रूफ नहीं दी गई है जो कि इसके टॉप वेरिएंट में दी गई है।

    रियर

    MG Windsor EV Rear

    इस वेरिएंट के रियर का लुक टॉप वेरिएंट एसेंस जैसा ही है। यहां कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स दी गई है और साथ ही इसमें बंपर पर ब्लैक स्किड प्लेट दी गई है। इसके टेलगेट के सेंटर में 'विंडसर' कह बैजिंग दी गई है वहीं टेलगेट के बॉटम लेफ्ट पार्ट पर 'ईवी' का मॉनिकर दिया गया है। इसके अलावा इसमें रियर ग्लास के लोअर पार्ट और बंपर पर क्रोम ट्रीटमेंट ​भी दिया गया है।

    इंटीरियर

    MG Windsor EV Dashboard

    इसके मिड वेरिएंट एक्सक्लूसिव में गोल्डन इंसर्ट्स के साथ आॅल ब्लैक डैशबोर्ड दिया गया है। इसके अलावा इसमें स्टीयरिंग व्हील,फ्रंट अर्मरेस्ट,डोर ट्रिम्स और डैशबोर्ड पर लैदरेट फिनि​श दी गई है। इसकी सीटों पर ब्लैक लैदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है। 

    MG Windsor EV Rear Seats

    इसमें ज्यादा कंफर्ट के लिए रियर एसी वेंट्स और इसकी रियर सीट्स 135 डिग्री तक रिक्लाइन हो सकती है। इसकी रियर सीटें 60:40 के अनुपात में फोल्ड भी हो सकती है। 

    MG Windsor EV Touchscreen

    एमजी विंडसर ईवी एक्सक्लूसिव वेरिएंट में 15.6-इंच टचस्क्रीन, 8.8-इंच पूरी तरह से डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, ऑटो एसी, 6-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस वेरिएंट में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और 9 स्पीकर साउंड सिस्टम नहीं दिया गया है।

    सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक,ऑल 4 डिस्क ब्रेक और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    पावरट्रेन और रेंज

    इस बेस वेरिएंट में 30 केडब्ल्यूएच का बैटरी पैक दिया गया है। इसका स्पेसिफिकेशन इस प्रकार से है:

    पैरामीटर

    एमजी विंडसर ईवी

    पावर

    136 पीएस

    टॉर्क

    200 एनएम

    बैटरी पैक

    38 केडब्ल्यूएच

    सर्टिफाइड रेंज

    331 किलोमीटर

    एमआईडीसी: मॉडिफाइड इंडियन ड्राइव साइकिल

    एमजी विंडसर ईवी को काफी तरीकों से चार्ज किया जा सकता है जो इस प्रकार से है:

    चार्जर 

    चार्जिंग टाइम

    3.3 केडब्ल्यू एसी चार्जर

    13.8 घंटे

    7.4 केडब्ल्यू एसी फास्ट चार्जर

    6.5 घंटे

    50 केडब्ल्यू डीसी फास्ट चार्जर

    55 मिनट

    इस कार के साथ एमजी ने एक यूनीक बैटरी रेंटल ओनरशिप स्कीम निकाली है जिसे बैटरी एज ए सर्विस नाम दिया गया है।

    कंपेरिजन

    एमजी विंडसर ईवी को एमजी जेडएस ईवी और टाटा कर्व ईवी के विकल्प के तौर पर चुना जा सकता है। इसके अलावा इसे टाटा नेक्सन ईवी और महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी के विकल्प के तौर पर भी खरीदा जा सकता है। इस प्राइस रेंज इसकी टक्कर टाटा पंच ईवी से भी रहेगी।

    यह भी देखें: एमजी विंडसर ईवी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    एमजी विंडसर ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on एमजी विंडसर ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है