• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सिट्रोएन का भारत में चौथा मॉडल 2023 तक होगा लॉन्च

    सिट्रोएन का भारत में चौथा मॉडल आना कंफर्म हो गया है। हाल ही में एक इवेंट में कंपनी ने सी-क्यूब्ड मॉडल सी3 हैचबैक की जानकारी देते हैं हुए कहा कि इस प्रोग्राम के तहत 2023 में एक नया मॉडल लॉन्च किया जाएगा।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 09, 2022 11:11 ist
    info icon
    published onJun 09, 2022 11:11 IST
    last updated onJun 09, 2022 11:11 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    सिट्रोएन का भारत में चौथा मॉडल आना कंफर्म हो गया है। हाल ही में एक इवेंट में कंपनी ने सी-क्यूब्ड मॉडल सी3 हैचबैक की जानकारी देते हैं हुए कहा कि इस प्रोग्राम के तहत 2023 में एक नया मॉडल लॉन्च किया जाएगा।

    Citroen C5 Aircross

    सी5 एयरक्रॉस कंपनी की 2021 में भारत में लॉन्च होने वाली पहली कार थी। अब कंपनी अपनी दूसरी कार सी3 हैचबैक को 20 जुलाई 2022 को लॉन्च करने वाली है। स्टेलांटिस ग्रुप के सीईओ कार्लोस तवारेस ने हाल ही में घोषणा की थी कि सिट्रोएन भारत में 2023 तक एक नई ईवी कार को भी उतारेगी जो सी3 वाले प्लेटफार्म पर बेस्ड होगी, इसे यहां आईसीई मॉडल से पहले लॉन्च किया जा सकता है। 2023 तक भारत की सड़कों पर दो नई सिट्रोएन कारें देखने को मिलेंगी जो मार्केट में ब्रांड की पॉपुलेरिटी को बढ़ा सकती है।

    Citroen C3

    कंपनी ने फिलहाल चौथे सिट्रोएन मॉडल के बॉडी टाइप को लेकर कोई जानकारी नहीं है, लेकिन अनुमान है कि यह कॉम्पेक्ट एसयूवी या एमपीवी हो सकती है।

    सिट्रोएन सी-क्यूब्ड प्रोग्राम के तहत तैयार होने वाले मॉडल की तीन मुख्य प्राथमिकताएं हैं : कूल डिज़ाइन, कम्फर्टेबल केबिन एक्सपीरिएंस और लोकलाइज़ेशन। इन मॉडलों को भारत से दूसरे देशों में भी एक्सपोर्ट किया जाएगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है