• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोर्ड 2022 तक लॉन्च करेगी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी, हुंडई क्रेटा को देगी टक्कर

    फोर्ड ने इस नई एसयूवी को 'बीएक्स745' कोडनेम दिया है

    भानु
    भानु
    Published On मई 14, 2019 15:11 ist
    info icon
    published onMay 14, 2019 15:11 IST
    last updated onMay 14, 2019 15:11 IST
    528 Views
    • Write a कमेंट

    Ford Kuga - image for representation purpose only

    वर्तमान में फोर्ड के बेड़े में एक ऐसी एसयूवी का अभाव है, जिसे ईकोस्पोर्ट और एंडेवर के बीच पोज़िशन किया जा सके। कंपनी इस कमी को 2022 तक दो नई एसयूवी कारों के लॉन्च के साथ पूरी करेगी। सबसे पहले 2020 में कंपनी एक मिड साइज एसयूवी उतारेगी। मुख्य तौर पर इसका मुकाबला जीप कंपास से होगा। इसके बाद 2022 तक कंपनी हुंडई क्रेटा को टक्कर देने के लिहाज से एक कॉम्पैक्ट एसयूवी लॉन्च करेगी। यह दोनों एसयूवी फोर्ड और महिंद्रा के आपसी सहयोग से तैयार की जाएंगी। 

    Ford Kuga - image for representation purpose only

    कंपनी ने अपनी इस अपकमिंग एसयूवी को 'बीएक्स745' कोडनेम दिया है। बीएक्स745 में महिंद्रा का चेसिस और इंजन देखने को मिलेगा। इस गाड़ी को सैंग्यॉन्ग टिवोली जैसे ही किसी प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा सकता है। इस प्लेटफॉर्म पर महिंद्रा एक्सयूवी300 को भी तैयार किया जा चुका है। कार में महिंद्रा मराजो वाले 1.5-लीटर डीजल इंजन का विकल्प दिया जा सकता है। महिंद्रा 2020 तक मराजो को 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन में भी पेश कर सकती है। ऐसे में संभावना है कि बीएक्स745 में भी इस पेट्रोल इंजन का विकल्प दिया जा सकता है। 

    Ford Territory - image for representation purpose only

    फोर्ड द्वारा बीएक्स745 को एक प्रोडक्शन नाम दिया जाना बाकि है। संभवना है कि इसे ईकोस्पोर्ट नाम से उतारा जा सकता है। चूंकि ईकोस्पोर्ट का टॉप मॉडल कीमत के लिहाज़ से हुंडई क्रेटा के कुछ वेरिएंट को चुनौती देता है। दूसरी तरफ, भारत में ईकोस्पोर्ट काफी लोकप्रिय भी है। ऐसे में फोर्ड इस नाम का उपयोग बीएक्स745 के लिए कर सकती है। हालांकि, इसके साथ ही कंपनी एक और नई एसयूवी भी तैयार कर रही है, जो सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में ईकोस्पोर्ट की जगह लेगी। 

    Ford EcoSport

    बीएक्स745 को भारत के अलावा ब्राजील, चीन और दूसरे कई बाजारों में भी लॉन्च किया जाएगा। वर्तमान में ईकोस्पोर्ट चीन और ब्राजील में भी उपलब्ध है, ऐसे में संभावना है कि फोर्ड अपकमिंग एसयूवी के लिए इसी नाम का उपयोग करेगी। यूरोपियन और अमेरिकी बाजार में इसे 'प्यूमा' के नाम से उतारा जा सकता है।  

    जैसा की हमने पहले भी बताया, बीएक्स745 एक कॉम्पैक्ट एसयूवी होगी। वहीं, फोर्ड के एसयूवी लाइनअप में इस सेगमेंट से ऊपर और नीचे वाले सेगमेंट में एक-एक एसयूवी पहले ही बिक्री के लिए उपलब्ध है। ऐसे में बीएक्स745 को किफायती दामों में उतारने की संभावना कम नजर आती है। कंपनी इसे हुंडई क्रेटा और किया मोटर्स की एसपी2आई की बराबर प्राइस रेंज पर लॉन्च कर सकती है। 

    Volkswagen T-Cross

    हुंडई और किया मोटर्स की एसयूवी के अलावा, इस कार का मुकाबला रेनो डस्टर, रेनो कैप्चर और निसान किक्स से होगा। 2020 तक स्कोडा और फॉक्सवेगन भी इस सेगमेंट में अपनी एक-एक कारें पेश करेंगी, इनमें फॉक्सवेगन टी-क्रॉस और स्कोडा कामिक शामिल है।

    यह भी पढ़ें: किया मोटर्स की पहली कार का आधिकारिक स्केच हुआ जारी

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है