• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कोरोना से लड़ने के लिए फोर्ड इंडिया ने बनाया ये प्लान

    अमेरिकन कंपनी फोर्ड ने घोषणा की है कि वो अपने इंडियन प्लांट में डॉक्टर्स, पैरा मेडिकल स्टाफ, सैनिट्री वर्कर्स और इमरजैंसी स्टाफ के लिए पीपीई किट तैयार करेगी।

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 08, 2020 14:04 ist
    info icon
    published onApr 08, 2020 14:04 IST
    last updated onApr 08, 2020 14:04 IST
    2.5K Views
    • Write a कमेंट

    • फोर्ड (Ford) ने अपने मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट में पीपीई किट तैयार करने के लिए एक टीम का किया गठन
    • डॉक्टर्स, पैरा मेडिकल स्टाफ, सैनिटरी वर्कर और दूसरे स्टाफ के बीच बांटे जाएंगे ये किट
    • 30 जून 2020 तक कंपनी प्राइस प्रोटेक्शन के साथ अपने कस्टमर्स को फ्री वारंटी और सर्विस एक्सटेंशन की भी दे रही है सुविधा
    • इसके अलावा कंपनी अपने कस्टमर्स के​ लिए 24X7 रोड साइड असिस्टेंस भी करा रही है उपलब्ध

    देश में फैली कोरोना महामारी से निपटने में योगदान देने के लिए मारुति, टाटा (Tata), हुंडई, एमजी (MG) और महिंद्रा (Mahindra) की तरह फोर्ड (Ford) ने भी अपनी योजनाओं का ऐलान कर दिया है। इस अमेरिकन कंपनी ने घोषणा की है कि वो अपने प्लांट में डॉक्टर्स, पैरा मेडिकल स्टाफ, सैनिट्री वर्कर्स और इमरजैंसी स्टाफ के लिए पीपीई किट तैयार करेगी।

    इसके साथ ही फोर्ड ने प्रधानमंत्री राहत कोष में योगदान देने का वादा किया है और अपने ग्लोबल कोविड-19 डोनेशन मैच प्रोग्राम के लिए 1 मिलिययन डॉलर जुटाने का लक्ष्य रखा है।

    यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस की टेस्टिंग के लिए दिल्ली में शुरू हुई देश की पहली ड्राइव-थ्रू लैब, जानिए इसके बारे में सबकुछ

    यदि किसी ग्राहक ने 30 अप्रैल से पहले नई कार बुक करा ली है या करने का प्लान बना रहे हैं तो उनकी मदद के लिए कंपनी ने प्राइस प्रोटेक्शन की सुविधा देने का ऐलान भी किया है। इसके अलावा, कंपनी अपने ग्राहकों को मार्च 15 से 30 मई के बीच एक्सपायर होने वाली फ्री वारंटी पर एक्सटेंशन या फ्री सर्विस एक्सटेंशन की भी पेशकश कर रही है। फोर्ड ने ये भी कहा है कि वो अपने सभी ग्राहकों को 24x7 रोडसाइड असिस्टेंस की भी सुविधा देगी, भले ही फिर उन्होंने इस सर्विस को चुना ही ना हो।

    यह भी पढ़ें: कोरोनावायरस के चलते इस साल लॉन्च नहीं होगी भारत में सिट्रोएन की कारें 

    बता दें कि फोर्ड अकेली ऐसी कंपनी नहीं है जो अपने ग्राहकों को फ्री वारंटी और सर्विस एक्सटेंशन दे रही है। मारुति (Maruti) और हुंडई (Hyundai) समेत कुछ अन्य कंपनियां भी इसी तर​ह की पेशकश कर रही है।

     यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस से जंग : महिंद्रा करेगी सैनिटाइज़र्स का उत्पादन व जरूरतमंदो को देगी भोजन

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है