• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जल्द लॉन्च होगा फोर्ड ईकोस्पोर्ट का थंडर एडिशन

    थंडर एडिशन कई कॉस्मेटिक अपडेट के साथ आएगा, हालांकि इसमें स्टैंडर्ड वेरिएंट की तुलना में कुछ फीचर्स की कमी भी की जाएगी

    निखिल
    निखिल
    Published On मई 23, 2019 13:05 ist
    info icon
    published onMay 23, 2019 13:05 IST
    last updated onMay 23, 2019 13:05 IST
    420 Views
    • Write a कमेंट

    फोर्ड जल्द ही अपनी ईकोस्पोर्ट सब-4 मीटर एसयूवी का ''थंडर'' एडिशन लॉन्च करेगी। यह कई कॉस्मेटिक अपडेट के साथ आएगा। हाल ही में इसे फोर्ड की एक डीलरशिप के स्टॉकयार्ड में देखा गया है। यह एक कॉस्मेटिक पैकेज लग रहा है, जिसे कई वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। जानकारी मिली है कि इन थंडर एडिशन की कीमत उनके स्टैंडर्ड वेरिएंट की तुलना में लगभग 20,000 रुपये कम होगी। साथ ही इसमें कुछ फीचर्स की कमी भी की जाएगी।  

    ईकोस्पोर्ट के इस थंडर एडिशन में कार के बोनट और डोर पर स्टीकर दिए गए हैं। वहीं, कार के टेलगेट पर भी ''थंडर'' बैजिंग का स्टीकर दिया गया है। स्पॉट किए गए टाइटेनियम के थंडर एडिशन में 7-स्पोक अलॉय व्हील दिए गए थे। इनपर स्टैंडर्ड टाइटेनियम और टाइटेनियम+ मॉडल के समान सिल्वर फिनिशिंग दी गई थी। वहीं एस वेरिएंट के थंडर एडिशन में ब्लैक आउट रूफ, स्मोक्ड हैडलैंप, फ्रंट फॉग लैंप हाउसिंग के आसपास ब्लैक इंसर्ट और ब्लैक ओआरवीएम भी दिए गए हैं। लेकिन यह बताना मुश्किल है कि इसमें मिलने वाले डार्क गनमेटल फिनिश अलॉय व्हील स्टैंडर्ड मॉडल के समान ही हैं या उन्हें भी अपडेट किया गया है।

    तस्वीरों में ईकोस्पोर्ट के इस थंडर एडिशन को व्हाइट और ब्लू एक्सटीरियर कलर में देखा जा सकता है। वहीं, कार के इंटीरियर में ऑल-ब्लैक केबिन की जगह, ब्लैक-बेज ड्यूल टोन थीम और लेदर अपहोल्स्टरी दी गई है। कार के डोर पर वूडन एलिमेंट भी दिए गए हैं। ईकोस्पोर्ट के एस वेरिएंट में ब्लैक-ऑरेंज इंटीरियर थीम दी गई है। नए अपडेट के साथ उम्मीद है कि ईकोस्पोर्ट के एस वेरिएंट को छोड़ कर, अन्य सभी वेरिएंट में ब्लैक-बेज ड्यूल टोन इंटीरियर थीम दी जाएगी। 

    हाल ही में हुंडई ने वेन्यू एसयूवी के साथ सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में कदम रखा है। जिसे देखते हुए उम्मीद है कि फोर्ड भी ईकोस्पोर्ट के इन थंडर एडिशन को इसी महीने लॉन्च करेगी। वर्तमान में, फोर्ड ईकोस्पोर्ट की कीमत 7.83 लाख रुपए से 11.9 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) है।   

    यह भी पढ़ें: मुकाबले में मौजूद कारों से कितनी बेहतर है हुंडई वेन्यू, जानिए यहां

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    फोर्ड इकोस्पोर्ट 2015-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    P
    p c sharma sharma
    May 24, 2019, 3:21:57 PM

    Consider navigation.

    और देखें...
      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ट्रेंडिंग न्यूज़
      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • लेटेस्ट
      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है