• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2021 फोर्स गुरखा भारत में हुई लॉन्च, प्राइस 13.59 लाख रुपये

    नई फोर्स गुरखा (new force gurkha) अक्टूबर से टेस्ट ड्राइवर के लिए भी उपलब्ध रहेगी और कस्टमर्स इसकी टेस्ट ड्राइव ऑनलाइन बुक करा सकते है।   

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 28, 2021 10:47 ist
    info icon
    published onSep 27, 2021 20:12 IST
    last updated onSep 28, 2021 10:47 IST
    3.1K Views
    • Write a कमेंट

    2021 फोर्स गुरखा (2021 force gurkha) भारत में लॉन्च हो गई है। ये एसयूवी केवल एक वेरिएंट में उपलब्ध रहेगी जिसकी कीमत 13.59 लाख रुपये रखी गई है। इस कार की बुकिंग भी कंपनी ने शुरू कर दी है जिसे 25000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक कराया जा सकता है। इसकी डिलीवरी 15 अक्टूबर से दशहरे के दिन से शुरू की जाएगी। 

    2021 फोर्स गुरखा को पहले की तरह बॉक्सी डिजाइन दिया गया है, हालांकि अब कंपनी ने इसके एक्सटीरियर में काफी सारे अपडेट कर दिए हैं। इसमें नए पेनल और विंडो व विंडस्क्रीन के लिए नए ग्लास पेन दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें नए फॉग लैंप और डीआरएल के साथ एलईडी हेडलैंप भी दिए गए हैं।

    कंपनी ने इसमें 5 कलर्स: ऑरेन्ज,रेड,ग्रीन,व्हाइट और ग्रे कलर की चॉइस रखी है।

    साइज

     

    फोर्स गुरखा

    लंबाई

    4116 मिलीमीटर

    चौड़ाई

    1812 मिलीमीटर

    ऊंचाई

    2075 मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2400 मिलीमीटर

    ग्राउंड क्लीयरेंस

    205 मिलीमीटर

    फोर्स की इस ऑफ-रोडर एसयूवी कार में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, फोर-स्पीकर सेटअप, फ्रंट पावर विंडो, मैनुअल एसी, ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, रियर पार्किंग सेंसर्स और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें : 2021 फोर्स गुरखा Vs महिंद्रा थार: स्पेसिफिकेशन कंपेरिजन

    इंजन

    2.6-लीटर डीजल

    पावर

    91पीएस

    टॉर्क

    250 एनएम

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड मैनुअल

    ऑल व्हील ड्राइव

    उपलब्ध

    नई गुरखा में 2.6-लीटर डीजल इंजन दिया गया है जो 91 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और फोर-व्हील-ड्राइव ड्राइवट्रेन (लो रेंज गियरबॉक्स के साथ) दी गई है। इस एसयूवी में पहले की तरह ही मैनुअल (फ्रंट व रियर) लॉकिंग डिफ्रेंशियल दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें फ्रंट और रियर एंटी रोल बार और एयर इंटेक स्नोर्कल भी दिए गए हैं। 

    इस कार का सीध मुकाबला महिंद्रा थार से रहेगा। बाद में ये कार अपकमिंग मारुति जिम्नी को भी टक्कर देती नजर आएगी। नई गुरखा अक्टूबर से टेस्ट ड्राइवर के लिए भी उपलब्ध रहेगी और कस्टमर्स इसकी टेस्ट ड्राइव ऑनलाइन बुक करा सकते है।

    यह भी देखें: फोर्स गुरखा ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    फोर्स गुरखा पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on फोर्स गुरखा

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है