• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    गणतंत्र दिवस पर महाराष्ट्र स्मार्ट सिटी फ्लीट के बेड़े में शामिल हुई 5 ब्लैक टाटा नेक्सन ईवी

    औरंगाबाद में प्रशासनिक कार्य और जनसेवा के लिए टाटा नेक्सन ईवी का इस्तेमाल किया जाएगा।

    भानु
    भानु
    Published On जनवरी 31, 2022 14:52 ist
    info icon
    published onJan 31, 2022 14:52 IST
    last updated onJan 31, 2022 14:52 IST
    633 Views
    • Write a कमेंट

    म​हाराष्ट्र में टाटा मोटर्स ने गणतंत्र दिवस 2022 के मौके पर औरंगाबाद स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन को 5 नई टाटा नेक्सन ईवी ​डिलीवर की गई है। हर एसयूवी ब्लैक थीम डार्क एडिशन वेरिएंट है जो मिड वेरिएंट एक्सजेड+ ट्रिप पर बेस्ड है। 

    डार्क एडिशन में ओबेरॉन ब्लैक एक्सटीरियर पेंट शेड,डार्क ग्रे अलॉय व्हील्स और ब्लैक एक्सटीरियर ट्रिम जैसे एलिमेंट्स दिए गए हैं। इसमें डार्क थीम इंटीरियर दिया गया है जिसमें ब्लू एसेंट्स भी दिए गए हैं। 

    टाटा नेक्सन ईवी में तीन ट्रिम्स: एक्सएम,एक्सजेड+ और एक्सजेड+ लग्जरी में उपलब्ध है। इस कार के एक्सजेड+ वेरिएंट में अलॉय व्हील्स, रियर एसी वेंट, आगे और पीछे के आर्मरेस्ट, और एक रियर वॉशर और वाइपर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 8 स्पीकर हार्मन साउंड सिस्टम दिया गया है जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी से लैस 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम से लैस है। 

    हालांकि इस वेरिएंट में इलेक्ट्रिक सनरूफ, ऑटो हेडलैंप और वाइपर, और एडजस्टेबल रियर सीट हेडरेस्ट जैसे फीचर्स नहीं दिए गए हैं। टाटा नेक्सन ईवी डार्क एडिशन की प्राइस 16.04 लाख रुपये है। 

    यह भी पढ़ें: 2022 टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक टेस्टिंग के दौरान आई नज़र, पहले से ज्यादा हो सकती है रेंज

    इस इलेक्ट्रिक गाड़ी में ज़िपट्रॉन ईवी पावरट्रेन टेक्नोलॉजी के साथ 30.2 केडब्ल्यूएच लिथियम आयन बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। इस बैटरी को 129 पीएस की पावर और 245 एनएम का टॉर्क जनरेट करने वाली इलेक्ट्रिक मोटर से जोड़ा गया है। कंपनी के अनुसार यह कार फुल चार्ज होने के बाद 312 कलोमीटर का सफर तय करेगी। नेक्सन इलेक्ट्रिक को 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में महज 4.6 सेकंड लगेंगे। वहीं ये कार 9.9 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेगी। ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए इसमें ड्राइव और स्पोर्ट मोड दिए गए हैं।

    महाराष्ट्र के  

    यह भी पढ़ें: फेसलिफ्ट टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक में मिलेंगे रियर डिस्क ब्रेक, जल्द होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा नेक्सन ईवी प्राइम 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा नेक्सन ईवी प्राइम 2020-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है