• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ये है फेरारी की सबसे पावरफुल और फुर्तीली स्पोर्ट्स कार

    फेरारी 812 सुपरफास्ट में 6.5 लीटर का वी12 इंजन दिया गया है, इसकी पावर है

    रौनक
    रौनक
    Published On फरवरी 17, 2017 18:50 ist
    info icon
    published onFeb 17, 2017 18:50 IST
    last updated onFeb 17, 2017 18:50 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    फेरारी ने अपनी सबसे फुर्तीली और पावरफुल स्पोर्ट्स कार 812 सुपरफास्ट से पर्दा उठाया है। इसे अगले महीने होने वाले जिनेवा मोटर शो-2017 के दौरान दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। फेरारी कारों की रेंज में अब तक सबसे पावरफुल कार का दर्जा एफ12 बर्लीनेटा के पास था, अब इसकी जगह 812 सुपरफास्ट लेगी।

    फेरारी 812 सुपरफास्ट में 6.5 लीटर का वी12 इंजन दिया गया है, जो 800 पीएस की पावर और 718 एनएम का टॉर्क देगा। फेरारी एफ12 बर्लीनेटा के मुकाबले इस में 60 पीएस की ज्यादा पावर और 28 एनएम का ज्यादा टॉर्क मिलेगा। 812 सुपरफास्ट की टॉप स्पीड 340 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पाने में इसे महज 2.9 सेकंड का समय लगेगा। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस में 5000पीएसआई डायरेक्ट इंजेक्शन सिस्टम दिया गया है। किसी हाई परफॉर्मेंस इंजन में इस टेक्नोलॉजी का पहली बार इस्तेमाल हुआ है। 812 सुपरफास्ट में कंपनी द्वारा खास डिजायन किया ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है, जो गियर शिफ्टिंग की टाइमिंग को कम कर देता है।

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में फेरारी इस साल अपने 70 साल पूरे जा रही है और इस मौके को यादगार बनाने के लिए कंपनी 812 सुपरफास्ट को पेश करेगी। इसका डिजायन 1969 में आई फेरारी 365 जीटीबी4 से मिलता-जुलता है। पीछे की तरफ फेरारी की पहचान रहे राउंड शेप के टेल लैंप्स दिए गए हैं। इसे खासतौर पर तैयार किए गए रोसो सेटांटा कलर में पेश किया जाएगा।

    यह भी पढें : फेरारी ला रही है एक शानदार कार, लेकिन सिर्फ 10 लोग ही खरीद पाएंगे

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Write your कमेंट

    2 कमेंट्स
    1
    J
    jafar vali
    Feb 21, 2017, 11:58:06 AM

    It's a super car No one to beat Ferrari in making such wonderful cars.

      जवाब
      Write a Reply
      1
      b
      b.ravi kumar
      Feb 20, 2017, 8:41:28 PM

      Ultimate dream machine./

        जवाब
        Write a Reply

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है