• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    देश के सभी टोल प्लाज़ा पर अनिवार्य हुआ फास्टैग, जानिए कैसे करेगा काम

    फास्टैग (FASTag) एक इले​क्ट्रॉनिक टैग है जो वाहन की विंडस्क्रीन के अंदर चिपकाया जाता है। इस टैग में रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) टेक्नोलॉजी है जो कि सीधे आपके बैंक अकाउंट या प्रीपेड वॉलेट से लिंक होगा।

    भानु
    भानु
    Published On दिसंबर 20, 2019 13:05 ist
    info icon
    published onDec 16, 2019 20:54 IST
    last updated onDec 20, 2019 13:05 IST
    719 Views
    • Write a कमेंट

    FASTag Deadline Pushed To December 15

    देशभर में अब फास्टैग (FASTag) अनिवार्य हो गया है। इसे पहले 1 दिसंबर से अनिवार्य किया जाना था मगर बाद में सरकार ने इसकी तारीख को 15 दिन आगे बढ़ा दिया था। फास्टैग एक इले​क्ट्रॉनिक टैग है जो आरएफआईडी यानी रेडियो फ्रीक्वेंसी आईडेंटिफिकेशन (Radio Frequency Identification) पर बेस्ड है।

    जानिए फास्टैग कैसे करेगा काम (FASTag : Know how it work)

    यह एक इले​क्ट्रॉनिक टैग है जो वाहन की विंडस्क्रीन के अंदर चिपकाया जाता है। इस टैग में रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) टेक्नोलॉजी है जो कि सीधे आपके बैंक अकाउंट या प्रीपेड वॉलेट से लिंक होगा। फास्टैग का फायदा (FASTag Benefits) ये है कि जैसे ही कोई वाहन टोल प्लाजा से गुजरेगा तो इस टैग को स्कैन किया जाएगा और स्कैन होने के बाद व्हीकल ओनर के बैंक अकाउंट या प्रीपेड वॉलेट से टोल शुल्क अपने आप ही कट जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया इतनी तेज़ होगी कि वाहन बिना रुके टोल पार कर लेगा। नई कार खरीदने वाले ग्राहकों को यह टैग शोरूम से ही मिल जाएगा, जबकि बाकि कार ओनर्स को यह टैग खुद लेना होगा। 

    फास्टैग से जुड़े मुख्य बिंदु

    • फास्टैग लागू करने का मुख्य उद्देश्य हाईवे पर ट्रेफिक की आवाजाही को तेज़ करने और फ्यूल की खपत को कम करने से है। 
    • फास्टैग को 22 प्रमाणित बैंकों की चुनिंदा ब्रांचो के साथ-साथ नेशनल हाईवे के टोल प्लाज़ा से भी प्राप्त किया जा सकता है। हमने यहां आसानी से फास्टैग प्राप्त करने के तरीकों का उल्लेख किया है। 
    • चूंकि 16 दिसंबर से फास्टैग अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में एनएचएआई की ओर से देशभर के सभी टोल प्लाज़ा पर 25 प्रतिशत से ज्यादा हायब्रिड लेन शुरू की गई है। यहां हायब्रिड लेन का मतलब कैश पेमेंट से है जो केवल जनवरी 2020 के मध्य तक ही संचालित की जाएगी। 
    • चेन्नई में एनएचएआई से जुड़े कुछ अधिकारियों ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा व्हीकल ओनर्स को फास्टैग मुहैया कराने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसका मकसद 75 प्रतिशत कारों को फास्टैग से लैस करना है। 

    FASTag Mandatory From December 1: How To Get One, How To Pay & More

    • नॉन फास्टैग व्हीकल को फास्टैग टोल लेन में प्रवेश करने पर टोल राशि का दोगुना भुगतान करना होगा। 

    यह भी पढ़ें:

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है