• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अब 15 दिसंबर से लागू होगा फास्टैग पेमेंट सिस्टम

    यदि आपने अब तक अपने वाहन के लिए फास्टैग नहीं लिया हैं तो हमारी सलाह है कि आप जल्द से जल्द फास्टैग लगवा लें और तक तक ईटीसी लेन में प्रवेश न करें अन्यथा आपको दुगुना शुल्क भरना पड़ सकता हैं।

    निखिल
    निखिल
    Published On दिसंबर 02, 2019 11:27 ist
    info icon
    published onDec 02, 2019 11:27 IST
    last updated onDec 02, 2019 11:27 IST
    140 Views
    • Write a कमेंट

    देश के सभी राष्ट्रीय राजमार्गो पर 1 दिसम्बर से फास्टैग पेमेंट सिस्टम लागू किया जाना था लेकिन अब भारत सरकार ने इसकी डेडलाइन को आगे बढ़ाते हुए इसे 15 दिसंबर 2019 कर दिया है। ऐसे में जिन लोगो ने अब तक अपने वाहनों पर फास्टैग नहीं लगवाया हैं उन्हें अब 15 दिनों का और समय मिल गया हैं। 

    नई गाइडलाइन के अनुसार अब फास्टैग पेमेंट सिस्टम 15 दिसम्बर से देश के सभी राष्ट्रीय राजमार्गो पर क्रियान्वित होगा लेकिन भारत सरकार द्वारा अधिकतर राजमार्गो पर अपने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) बूथ पहले ही स्थापित कर दिए गए हैं। हालांकि, इन टोल नाकों पर कुछ सीमित समय के लिए एक हाइब्रिड लेन भी चलाई जाएगी जहां कैश भुगतान किया जा सकेगा।

    ध्यान दें कि एक फास्टैग चिप्पी केवल एक वाहन के लिए ही मान्य होगी। ऐसे में आपके पास जितने वाहन हैं आपको सभी के लिए फास्टैग हेतु आवेदन करना होगा। आप इन फास्टैग को आईसीआईसीआई, एक्सिस समेत कुल 22 सर्टिफाइड बैंकों की चुनिंदा शाखाओं, नेशनल हाईवे के सभी टोल प्लाजा, आरटीओ, परिवहन केंद्र, इंडियन हाईवे मैनेजमेंट कंपनी (आईएचएमसीएल) के बिक्री केन्द्रों या चुनिंदा पेट्रोल पम्पों से खरीद सकते हैं।  

    इसके अलावा आप पेटीएम और अमेज़न जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों से भी फास्टैग ले सकते हैं। हर फास्टैग जारीकर्ता की प्राइस अलग-अलग है। इन प्रीपेड फास्टैग को डेबिट/क्रेडिट कार्ड, चेक़, ऑनलइन बैंकिंग, एनईएफटी, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग या डिजिटल वॉलेट सर्विस द्वारा रिचार्ज किया जा सकेगा।

    क्या है फास्टैग?

    फास्टैग दरहसल एक ऐसा डिवाइस या स्टीकर है जो आर.एफ.आई.डी. तकनीक (रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन) पर काम करता है। फास्टैग को बेहतर ढंग से समझने और इससे जुड़े अपने तमाम सवालों के जवाब हेतु यहां क्लिक करें। 

     साथ ही पढ़ें: यदि आपने एक दिसंबर से पहले फास्टैग नहीं लिया तो ऐसे पड़ सकता है भारी!

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    1 कमेंट
    1
    C
    ca deep ranjan pandey
    Dec 1, 2019, 10:52:31 PM

    Have installed it but after 3 tolls payment via fastag..It is showing vehicle black list without any reason and even 10 days gone and No resolution. Worst system of customer service.

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है