• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोर्ड इकोस्पोर्ट के फेसलिफ्ट मॉडल में मिलेगी नए कलर की चॉइस,दिवाली तक की जाएगी लॉन्च

    बता दें कि इकोस्पोर्ट के मौजूदा मॉडल में 7 कलर्स: ब्राउन,ब्लैक,ब्लू,ग्रे,व्हाइट,सिल्वर और रेड कलर के ऑप्शंस दिए गए हैं। 

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 19, 2021 18:01 ist
    info icon
    published onJul 19, 2021 18:01 IST
    last updated onJul 19, 2021 18:01 IST
    1.9K Views
    • Write a कमेंट

    भारत में फोर्ड ईकोस्पोर्ट के फेसलिफ्ट मॉडल को गोल्डन कलर में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।  

    बता दें कि इकोस्पोर्ट के मौजूदा मॉडल में 7 कलर्स: ब्राउन,ब्लैक,ब्लू,ग्रे,व्हाइट,सिल्वर और रेड कलर के ऑप्शंस दिए गए हैं। इस कार में ड्युअल कलर का ऑप्शन नहीं दिया गया है। इस वी​डियो के जरिए ये बात कंफर्म हो रही है कि नई ईकोस्पोर्ट में एक नए कलर का ऑप्शन भी दिया जाएगा जो कि इसके यूरोपियन मॉडल में ल्यूक्स येलो के नाम सेे पेश किया गया है। मगर ये बात अभी कंफर्म नहीं हुई है कि क्या कंपनी इस कार में दूसरे कलर के ऑप्शंस देना बंद करेगी या फिर कुछ और नए कलर्स के ऑप्शन भी देगी। टेस्टिंग के दौरान नजर आए मॉडल में मोनोटोन शेड नजर आ रहा है जिससे माना जा रहा है कि फोर्ड इकोस्पोर्ट फेसलिफ्ट में इस बार ड्युअल टोन कलर का विकल्प भी दिया जा सकता है। 

    नए कलर के अलावा इकोस्पोर्ट फेसलिफ्ट में कुछ कॉस्मैटिक बदलाव भी नजर आएंगे जिनमें फॉगलैंप्स के पास पोजिशन किए गए नए डिजाइन के डेटाइम रनिंग लैंप्स,नई फॉगलैंप हाउसिंग और फ्रंट ग्रिल एवं नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स शामिल हैं। नई इकोस्पोर्ट के इंटीरियर में भी कंपनी कुछ छोटे मोटे अपडेट्स करेगी और इस बार इसमें वायरलैस चार्जिंग और वेंटिलेटेड सीट्स दी जाएंगी। 

    पहले की तरह फोर्ड इकोस्पोर्ट के नए मॉडल में 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और डीजल इंजन की चॉइस दी जा जाएगी। पेट्रोल इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिल सकती है जबकि डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जाएगा जो अभी दिए जा रहे 5 स्पीड मैनुअल को रिप्लेस करेगा। 

    फोर्ड इकोस्पोर्ट के मौजूदा मॉडल की प्राइस 8.19 लाख रुपये से लेकर 11.69 लाख रुपये के बीच है। कंपनी की ओर से इसके फेसलिफ्ट मॉडल की प्राइस बढ़ाने का चांस काफी कम लग रहे हैं। नई इकोस्पोर्ट को दिवाली के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में इसका मुकाबला रेनो काइगर,महिंद्रा एक्सयूवी300,टाटा नेक्सन,निसान मैग्नाइट,टोयोटा अर्बन क्रूजर,मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा,किआ सोनेट और हुंडई वेन्यु से होगा। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    फोर्ड इकोस्पोर्ट पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on फोर्ड इकोस्पोर्ट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है