• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एक्सक्लूसिवः हुंडई ट्यूसॉन में मिलेगा 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन

    हुंडई की जल्द आने वाली ट्यूसॉन एसूयवी के इंजन से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आई हैं। कंपनी से जुड़े करीबी सूत्रों के मुताबिक नई ट्यूसॉन एसयूवी को अक्टूबर महीने में लॉन्च किया जाना है। 

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    Published On अगस्त 29, 2016 13:16 ist
    info icon
    published onAug 29, 2016 13:16 IST
    last updated onAug 29, 2016 13:16 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई की जल्द आने वाली ट्यूसॉन एसूयवी के इंजन से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आई हैं। कंपनी से जुड़े करीबी सूत्रों के मुताबिक नई ट्यूसॉन एसयूवी को अक्टूबर महीने में लॉन्च किया जाना है। इसे हुंडई की सेंटा-फे और क्रेटा के बीच पोजिशन किया जाएगा। इसकी संभावित कीमत 15 लाख रूपए के आसपास होगी। इसका प्रमुख मुकाबला महिन्द्रा की एक्सयूवी-500 से होगा।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो सबसे खास बात यह है कि नई ट्यूसॉन में 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन भी दिया जाएगा। यही इंजन नई एलांट्रा में भी दिया गया है। इस इंजन की पावर 152 पीएस और टॉर्क 192 एनएम है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा होगा।  

    डीज़ल वर्जन की बात करें तो पहले नई ट्यूसॉन में क्रेटा वाला 1.6 लीटर वाला इंजन आने की चर्चाएं थी। यह इंजन 128 पीएस की ताकत देता है। लेकिन अब अटकलें हैं कि इसमें 2.0 लीटर का डीज़ल इंजन दिया जा सकता है। जो 185 पीएस की पावर और 400 एनएम का टॉर्क देगा। यह इंजन इंटरनेशनल मार्केट में भी उपलब्ध है। संभावना है कि डीज़ल वेरिएंट में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी मिल सकता है।

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun has been testing and writing about cars for a decade now. You will also find him hosting reviews and podcasts on the CarDekho and ZigWheels YouTube channel.और देखें

    हुंडई ट्यूसॉन 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है