• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इंडियन स्टार्टअप ‘नुनान’ ने ऑडी ई-ट्रॉन की यूज्ड बैटरी से तैयार किया इलेक्ट्रिक रिक्शा, 2023 तक भारत की सड़कों पर आएंगे नजर

    अपनी लाइफ साइकिल पूरी होने के बाद इलेक्ट्रिक कारों से बैटरी को रीसाइकिल करके फिर से उपयोग करने को लेकर अध्ययन करने के लिए, ऑडी ने एक भारतीय नॉन-प्रॉफिट स्टार्टअप 'नुनाम' (ऑडी एनवायरनमेंटल फाउंडेशन द्वारा फाइनेंस की जा रही संस्था) के साथ करार किया है।

    भानु
    भानु
    Published On जून 16, 2022 12:27 ist
    info icon
    published onJun 16, 2022 12:24 IST
    last updated onJun 16, 2022 12:27 IST
    2K Views
    • Write a कमेंट

    इस कोलेबोरोशन के तहत तीन इलेक्ट्रिक रिक्शा भी तैयार कर लिए गए हैं जिनमें ऑडी ई-ट्रॉन की यूज्ड बैट्रियों का इस्तेामल किया गया है। भारत में ये इलेक्ट्रिक रिक्शा 2023 तक सड़कों पर नजर आने लगेंगे। 

    Audi e-tron

    किसके लिए तैयार किए जा रहे हैं ये रिक्शा?

    भारतीय स्टार्टअप ने इन तीन प्रोटोटाइप को विकसित करने के लिए जर्मनी में ऑडी की ट्रेनिंग टीम की मदद ली है। टुक टुक नाम से पॉपुलर ये इलेक्ट्रिक रिक्शा खासतौर पर महिलाओं के लिए तैयार किए जाएंगे ताकि उन्हें बाजार से सामान लाने ले जाने में कोई तकलीफ ना हो। 

    इलेक्ट्रिक रिक्शा में यूज्ड बैट्रियों का क्यूं किया जा रहा है इस्तेमाल?

    नुनाम के को फाउंडर प्रोदीप चटर्जी के अनुसार इलेक्ट्रिक कारों को पावर देने के बाद इन यूज्ड बैट्रियों में कुछ पावर बच जाती है और ये काम करने लायक भी होती हैं। ऐसे में उनका मानना है कि ये बैट्रियां इलेक्ट्रिक रिक्शा के काफी काम आ सकती हैं जिन्हें ज्यादा दूरी तय करनी नहीं होती है और उन्हें ज्यादा स्पीड के लिए कोई बहुत ज्यादा पावर की जरूरत भी नहीं पड़ती है, क्योंकि रिक्शा का वजन ज्यादा नहीं होता है। 

    कैसे तैयार होंगे ये रिक्शा?

    ऑडी के ट्रेनियों ने कंबस्शन इंजन से इन रिक्शा में इलेक्ट्रिक पावरट्रेन को रिप्लेस किया है। बैट्रियों को सेट करने के लिए इन रिक्शा की अंडरबॉडी में भी बदलाव किए गए हैं। 

    यह भी पढ़ें: ऑडी की सभी कारें 2026 तक हो जाएंगी ऑल इलेक्ट्रिक

    कैसे चार्ज होंगी ये बैट्रियां और कैसे करेगी काम?

    सोलर चार्जिंग स्टेशंस से बिजली का उपयोग करके इन ई-रिक्शा को चार्ज किया जाता है। सोलर पैनल यहां के लोकल पार्टनर्स की लोकेशंस पर लगाए गए हैं। ई-ट्रॉन का बैटरी पैक दिन के दौरान एकत्रित हुई इलेक्ट्रिसिटी की बचत करता है और शाम या रात की ट्रिप के दौरान इस पावर का इस्तेमाल किया जाता है। इससे ये इलेक्ट्रिक रिक्शा हमेशा चलता रहता है। 

    प्रोदीप का कहना है कि नुनाम रीसाइक्लिंग से पहले हर बैटरी का ज्यादा से ज्यादा उपयोग कर लेना चाहती है। यानी उनका कहना था कि इनसे एलईडी लाइटिंग को भी पावर देने के बारे में विचार किया जा रहा है। 

    ये भी देखें : ई-ट्रॉन ऑटोमैटिक

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    ऑडी ई-ट्रॉन पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है