• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑड-ईवन फॉर्मूला 2019: इन बदलावों के साथ नवंबर में वापसी करेगा ये नियम

    ऑड-ईवन फॉर्मूला आगामी 4 नवंबर से प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा जो 15 नवंबर 2019 तक रहेगा।

    भानु
    भानु
    Published On अक्टूबर 16, 2019 20:51 ist
    info icon
    published onOct 16, 2019 19:26 IST
    last updated onOct 16, 2019 20:51 IST
    762 Views
    • Write a कमेंट

    • दिल्ली में 4 से 14 नवंबर के बीच लागू होगा ऑड-ईवन फॉर्मूला
    • पिछली बार प्रात: 8 बजे से लेकर शाम 8 बजे तक लागू किए गए थे नियम
    • महिला ड्राइवरों पर लागू नहीं होंगे नियम 
    • इसबार सीएनजी वाहनों पर भी लागू होंगे नियम
    • इन नियमों में मोटरसाइकिलों पर लागू किए जाने को लेकर स्थिती नहीं हो सकती साफ 

    देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू होने जा रहे हैं। राजधानी ​में विभिन्न कारणों से बढ़ रही प्रदूषण की समस्या को देखते हुए दिल्ली सरकार को फिर से ये कदम उठाना पड़ा है। 

    ऑड-ईवन स्कीम के तहत ऑड नंबर वाली कारें ऑड तारीख और ईवन नंबर वाली कारें ईवन तारीख को चलेंगी। ऑड-ईवन फॉर्मूला के बारे में ज्यादा विस्तृत से जानने के लिए यहां क्लिक करें। पिछली बार इन नियमों को प्रतिदिन 12 घंटे सवेरे 8 से शाम 8 बजे तक के लिए लागू किया गया था। साथ ही वीकेंड पर भी इन नियमों में छूट दी गई थी। 

    इस बार महिला ड्राइवर को इन नियमों के दायरों से बाहर रखा गया है। हालांकि, पिछली बार से अलग इसबार सीएनजी वाहनों को भी इन नियमों की अनुपालना करनी होगी। आगामी ऑड-ईवन फॉर्मूला मोटरसाइकिल चालकों के लिए भी मान्य होगा या नहीं इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। दिव्यांगो को भी इन नियमों में छूट दी गई है। 

    दिल्ली में सबसे पहले ऑड-ईवन फॉर्मूला वर्ष 2016 में लागू किया गया था। यह दिल्ली सरकार का पॉल्यूशन को खत्म करने के लिए तैयार किए गए 7 पॉइन्ट एजेंडे के अंतर्गत आता है। 

    सौजन्य

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है