• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा एक्सयूवी300 का स्पोर्ट्ज वेरिएंट टेस्टिंग के दौरान आया नजर

    महिंद्रा ने पिछले साल ऑटो एक्सपो 2020 में एक्सयूवी300 का पावरफुल टर्बो पेट्रोल वेरिएंट शोकेस किया था। इसे 2020 में ही लॉन्च किया जाना था अब इसे पूरे कवर के साथ टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। 

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 15, 2021 19:34 ist
    info icon
    published onMar 15, 2021 19:34 IST
    last updated onMar 15, 2021 19:34 IST
    4K Views
    • Write a कमेंट

    एक्सयूवी300 स्पोर्ट्ज के एक्सटीरियर प्रोफाइल में कोई बदलाव नजर नहीं आएगा। हालांकि रेगुलर मॉडल के मुकाबले इसमें बॉडी ग्राफिक्स,ब्लैक कलर की डीटेलिंग और रेड कलर के ब्रेक कैलिपर्स दिए गए हैं। 

    महिंद्रा एक्सयूवी 300 में 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 110 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। अपकमिंग स्पोर्ट्ज वेरिएंट इसी इंजन का एडवांस्ड वर्जन दिया जाएगा जो डायरेक्ट इंजेक्शन से लैस होगा। ये इंजन 130 पीएस की पावर और 230 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड एएमटी गियरबॉक्स की चॉइस दी जा सकती है। 

    Mahindra XUV300 Sportz Petrol Unveiled. More Powerful Than Maruti Vitara Brezza, Hyundai Venue

    इसका इंटीरियर रेगुलर एक्सयूवी300 जैसा ही होगा मगर इसमें कुछ स्पोर्टी एलिमेंट्स भी नजर आ सकते हैं। ऑटो एक्सपो के दौरान इसमें रेड कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग के साथ ऑल ब्लैक इंटीरियर नजर आया था जहां एसी वेंट्स,स्टीयरिंग व्हील और सेंटर कंसोल के चारों ओर रेड इंसर्ट्स दिए गए हैं। इसमें ज्यादा पावरफुल इंजन टॉप वेरिएंट डब्ल्यू8 ऑप्शनल में दिया जाएगा जिसमें ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल,फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स,7.0 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम और 7 एयरबैग्स दिए गए हैं। 

    महिंद्रा एक्सयूवी300 के टॉप पेट्रोल वेरिएंट के मुकाबले अपकमिंग स्पोर्ट्ज वेरिएंट की प्राइस 30,000 रुपये ज्यादा रखी जा सकती है। फोर्ड ईकोस्पोर्ट को पछाड़कर ये सब 4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में सबस पावरफुल कार बन जाएगी। फोर्ड ईकोस्पोर्ट में अभी 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 122 पीएस की पावर जनरेट करता है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी300 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है