• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कोरोनावायरस अपडेट: हैल्थ और मोटर इंश्योरेंस कराने वालों के लिए राहत भरी खबर

    प्रीमियम भरने की डेडलाइन का विस्तार उन लोगों के लिए है जिनका इंश्योरेंस 25 मार्च से 3 मई 2020 के बीच समाप्त हो रहा है।

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 17, 2020 08:37 ist
    info icon
    published onApr 16, 2020 15:55 IST
    last updated onApr 17, 2020 08:37 IST
    1.8K Views
    • Write a कमेंट

    कोरोना से लड़ाई लड़ रहे आम आदमी के लिए संकट की इस घड़ी में एक और राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने एक अधिसूचना जारी करते हुए हैल्थ और मोटर इंश्योरेंस प्रीमियम के भुगतान को 15 मई तक बढ़ा दिया है। यानी अब ग्राहक 3 मई के बजाए 15 मई तक अपना हैल्थ या मोटर इंश्योरेंस का प्रीमियम भर सकेंगे। पहले सरकार ने 21 अप्रैल तक प्रीमियम भरने की सुविधा दी थी। । सरकार ने यह निर्णय देशव्यापी बंद के कारण अपने प्रीमियम का भुगतान करने में असमर्थ लोगों को राहत देने के लिहाज से लिया है। 

    मोटर व्हीकल इंश्योरेंस के मामले में यह नियम केवल थर्ड पार्टी इंश्योरेंस पर लागू होगा। ऐसे में यदि लॉकडाउन के दौरान आपके साथ कोई दुर्घटना होती है और आपका बीमा समाप्त हो चुका है तो आपके वाहन को हुए नुकसान का इंश्योरेंस कवर नहीं मिलेगा वो भी तब जब आप 15 मई से पहले प्रीमियम का भुगतान करने की मंशा रखते हो। हालांकि, दुर्घटना की स्थिति में कोई थर्ड पार्टी दूसरी पार्टी को भुगतान करने का उत्तरदायी होता है तो वो इंश्योरेंस कवर के अंतर्गत आएगा। 

    यह भी पढ़ें: फोक्सवैगन ने शुरू किया नया कैंपेन, हर कार की खरीद पर प्रधानमंत्री राहत कोष में देगी 10,000 रुपये का फंड

    जानकारी के लिए बता दें कि थर्ड पार्टी इंश्योरेंस एक बेसिक इंश्योरेंस होता है जो कि आप अपने वाहन के लिए लेते हैं। यह दुर्घटना में शामिल थर्ड पार्टी को हुए नुकसान की भरपाई करता है, लेकिन उसी घटना में आपके वाहन को हुए नुकसान की लागत को कवर नहीं करता है।

    बता दें कि कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए लगाया गया देशव्यापी लॉकडाउन 3 मई तक लागू है और स्थिति काबू में नहीं होने पर इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। 

    यह भी पढ़ें: कोरोना संकट: मंदी से जूझती ऑटो इंडस्ट्री ने सरकार के सामने लगाई गुहार, कहा जीएसटी में की जाए कटौती

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    1 कमेंट
    1
    R
    rajesh mogare
    May 27, 2020, 11:41:35 AM

    Please share the Govt Notification differing Premium

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है