• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अक्टूबर में लाॅन्च होगी हुंडई की नई ट्यूसाॅन

    हुंडई ने नई एलांट्रा की लॉन्चिंग के साथ ही नई ट्यूसॉन एसयूवी के आने के बारे में भी संकेत दे दिए हैं। नई ट्यूसॉन को अक्टूबर में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्चिंग के बाद इसका मुकाबला होंडा सीआर-वी और स्कोडो येती से होगा।

    tdk
    tdk
    Published On अगस्त 23, 2016 17:47 ist
    info icon
    published onAug 23, 2016 16:31 IST
    last updated onAug 23, 2016 17:47 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई ने नई एलांट्रा की लॉन्चिंग के साथ ही नई ट्यूसॉन एसयूवी के आने के बारे में भी संकेत दे दिए हैं। नई ट्यूसॉन को अक्टूबर में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्चिंग के बाद इसका मुकाबला होंडा सीआर-वी और स्कोडा येती से होगा। इसकी संभावित कीमत 16-18 लाख रूपए होगी।

    नई ट्यूसॉन का कॉन्सेप्ट फरवरी में आयोजित ऑटो एक्सपो-2016 में दिखाया गया था। उस समय हुंडई ने नई ट्यूसॉन को भारत में एसेंबल कर बेचने की बात कही थी। कार के 50 फीसदी पार्ट्स भारत में तैयार होंगे। इसे क्रेटा और सेंटा-फे के बीच पोजिशन किया जाएगा।

    ट्यूसॉन एसयूवी को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। यह देखने में पुरानी ट्यूसॉन से एकदम अलग है। संभावना है कि नई ट्यूसॉन में प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, एलईडी डीआरएलएस, टेल लाइटें, पैनारोमिक सनरूफ, पावर एडजस्टेबल सीट और इलेक्ट्रिक टेलगेट जैसे फीचर मिलेंगे। इसके अलावा नई ट्यूसॉन में स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ नेविगेशन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल और वेंटिलेटेड सीट जैसे फीचर भी दिए जाने की संभावना है।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो नई ट्यूसॉन को 1.6 लीटर पेट्रोल और 2.0 लीटर डीज़ल इंजन में उतारा जा सकता है। गियर ट्रांसमिशन के लिए मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों का विकल्प मिलेगा। अटकलें हैं कि भारत आने वाली ट्यूसॉन एसयूवी में 4 व्हील ड्राइव की सुविधा भी मिलेगी।

    was this article helpful ?

    tdk
    Tushar Kamath is the Editor-In-Chief with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 14 years of experience in the automotive industry. While he specialises in cars, he’s also a motorcycle enthusiast with experience in covering cars, motorcycles, trucks, buses, and hopes to have tractors added to that list as well. A Bachelor of Mass Media graduate, he specialises in vehicle testing, personalised buyer guidance, monitoring industry trends and new technology assessments, while making automotive content on all of this and more. His love for cars is superseded by his love of communication. While his experience is vast, he derives true joy from simplifying the car-buying/owning journey for others. और देखें

    हुंडई ट्यूसॉन 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है