• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस का नया फील वेरिएंट हुआ लॉन्च: इस कार का बेस मॉडल होगा ये, टॉप वेरिएंट की कीमत में हुआ इजाफा

    इससे पहले प्री फेसलिफ्ट वर्जन में ये वेरिएंट्स शामिल थे मगर बाद में कंपनी ने पिछले साल सी5 एयरक्रॉस फेसलिफ्ट को लॉन्च करने के साथ 'फील' वेरिएंट को बंद कर दिया था।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 08, 2023 19:23 ist
    info icon
    published onAug 08, 2023 19:23 IST
    last updated onAug 08, 2023 19:23 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    Citroen C5 Aircross

    सिट्रोएन ने भारत में अपने फ्लैगशिप मॉडल सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस एसयूवी का नया एंट्री लेवल वेरिएंट 'फील' लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने इसके टॉप वेरिएंट शाइन की कीमत में इजाफा भी किया है।  

    नई कीमत 

    वेरिएंट

    पुरानी कीमत

    नई कीमत

    कीमत में अंतर

    फील 

    36.91 लाख रुपये

    शाइन

    37.17 लाख रुपये

    37.67 लाख रुपये

    + 50,000 रुपये

    कीमत एक्सशोरूम पैन इंडिया

    इस लेटेस्ट अपडेट के साथ ही सी5 एयरक्रॉस के टॉप वेरिएंट की कीमत 50,000 रुपये तक बढ़ गई है मगर ये एसयूवी अब 26,000 रुपये अफोर्डेबल भी हो गई है। फील और शाइन दोनों वेरिएंट्स में मोनोटोन और ड्युअल टोन कलर का ऑप्शन समान कीमत पर दिया गया है। 

    यह भी पढ़ें: सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस ईवी हो सकती है भारत की सबसे सस्ती थ्री-रो इलेक्ट्रिक कार

    इस अपडेट के तहत क्या कुछ हुए बदलाव?

    Citroen C5 Aircross cabin

    सिट्रोएन एंट्री लेवल वेरिएंट में जो फीचर नहीं दिए हैं उस बारे में जानकारी नहीं दी है मगर हमारा मानना है कि सी5 एयरक्रॉस फील में छोटी टचस्क्रीन यूनिट दी गई है और इसमें पैनोरमिक सनरूफ के साथ कुछ दूसरे कंफर्ट फीचर्स नहीं दिए गए हैं। 

    सी5 एयरक्रॉस एसयूवी के शाइन वेरिएंट की बात करें तो इसमें कंपनी ने 10-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जिंग, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स दिए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें सभी पैसेंजर्स के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, छह एयरबैग, हिल-असिस्ट और डिसेंट कंट्रोल और एक रिवर्सिंग कैमरा जैसे फीचर्स दिए हैं। 

    यह भी पढ़ें: सिट्रोएन सी3एक्स क्रॉसओवर सेडान भारत में टेस्टिंग के दौरान आई नजर

    केवल डीजल इंजन में ही उपलब्ध है ये कार

    Citroen C5 Aircross

    सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस कार में 2-लीटर डीजल इंजन दिया गया है जो 177 पीएस की पावर और 400 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन के साथ इसमें 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस दी गई है । इस गाड़ी के साथ दो ड्राइव मोड ईको और स्पोर्ट और कई ट्रेक्शन कंट्रोल मोड: स्टैंडर्ड, स्नो, ऑल टेरेन - मड, डैम्प और ग्रास और सैंड भी दिए गए हैं। 

    इन कारों से है मुकाबला

    Citroen C5 Aircross rear
    सेगमेंट में इस मिड-साइज़ एसयूवी कार का मुकाबला फोक्सवैगन टिग्वान, जीप कंपास और हुंडई ट्यूसॉन से है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है