• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी साइबरस्टर में मिलते हैं ये 4 कलर ऑप्शन, तस्वीरों के जरिए डालिए एक नजर

    एमजी साइबरस्टर कार में चारों कलर ऑप्शन के साथ डुअल-टोन सॉफ्ट टॉप कन्वर्टिबल रूफ दी गई है 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जुलाई 30, 2025 10:21 ist
    info icon
    published onJul 30, 2025 10:21 IST
    last updated onJul 30, 2025 10:21 IST
    244 Views
    • Write a कमेंट

    एमजी साइबरस्टर भारत में लॉन्च हो चुकी है। इस 2-डोर इलेक्ट्रिक कन्वर्टिबल रोडस्टर कार को कंपनी की प्रीमियम एमजी सिलेक्ट आउटलेट के जरिए बेचा जाएगा। इस गाड़ी की कीमत 74.99 लाख रुपये रखी गई है। हम साइबरस्टर की डिजाइन से जुड़ी जानकारी आपको दे चुके हैं, अब हम आपको बताने जा रहे हैं कि इसमें कौनसे चार कलर ऑप्शन मिलते हैं जो इसे स्टाइलिश और स्पोर्टी वाइब देते हैं तो चलिए जानते हैं इसके बारे में आगे :-

    कलर ऑप्शन  

    • फ्लेयर रेड (ब्लैक सॉफ्ट-टॉप रूफ के साथ उपलब्ध) 

    • न्यूक्लियर येलो (ब्लैक सॉफ्ट-टॉप रूफ के साथ उपलब्ध) 

    • मॉडर्न बेज (रेड सॉफ्ट-टॉप रूफ के साथ उपलब्ध) 

    • एंडेस ग्रे (रेड सॉफ्ट-टॉप रूफ के साथ उपलब्ध)

    फीचर और सेफ्टी 

    MG Cyberster interior

    साइबरस्टर के फाइटर जेट कॉकपिट जैसे केबिन में ट्रिपल स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है जिसमें ड्राइवर के लिए 7-इंच और 10.25-इंच यूनिट और इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए 7-इंच टचस्क्रीन शामिल है। इसमें चौथी स्क्रीन एसी कंट्रोल्स के लिए दी गई है। इस गाड़ी में इलेक्ट्रिक ओपनेबल और फोल्डेबल रूफ, मेमोरी फंक्शन के साथ 6-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल पावर्ड सीटें, हीटेड फ्रंट सीटें और 8-स्पीकर बोस ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर भी दिए गए हैं। 

    सेफ्टी के लिए इसमें 4 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और लेवल-2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    बैटरी पैक, मोटर व रेंज 

    एमजी साइबरस्टर कार की टॉप स्पीड 200 किमी/घंटे है। यहां देखें इसके स्पेसिफिकेशन :- 

    बैटरी पैक 

    77 केडब्ल्यूएच 

    इलेक्ट्रिक मोटर 

    2 (हर एक्सेल पर एक)  

    ड्राइवट्रेन 

    ऑल-व्हील-ड्राइव (एडब्ल्यूडी)  

    संयुक्त पावर 

    510 पीएस

    संयुक्त टॉर्क

    725 एनएम

    एसेलेरेशन (0 से 100 किमी/घंटे) 

    3.2 सेकंड 

    एमआईडीसी सर्टिफाइड रेंज (पार्ट 1+ 2)  

    580 किलोमीटर 

    कीमत और मुकाबला 

    MG Cyberster driving

    एमजी साइबरस्टर की कीमत 74.99 लाख रुपये रखी गई है। यदि आपने इस गाड़ी को प्राइस की घोषणा होने से पहले बुक करवा दिया था तो आप इसे 72.49 लाख रुपये (दोनों कीमतें, एक्स-शोरूम) में खरीद सकेंगे। इसका मुकाबला बीएमडब्ल्यू जेड4 से रहेगा। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है