• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सेल्स रिपोर्ट: कुछ ऐसा रहा नवंबर महीने में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट का हाल

    सेगमेंट की कुल बिक्री अक्टूबर 2018 के मुकाबले 16.02 % कम रही

    सॉनी
    सॉनी
    Published On दिसंबर 17, 2018 11:46 ist
    info icon
    published onDec 14, 2018 15:26 IST
    last updated onDec 17, 2018 11:46 IST
    26 Views
    • Write a कमेंट

    Cars In Demand: Maruti Vitara Brezza, Tata Nexon Top Segment Sales In October 2018

    नवंबर 2018 की सेल्स रिपोर्ट आ सामने चुकी है। यूटिलिटी सेगमेंट में लगातार इस महीने भी मंदी छाई रही। सभी कंपनियों की सेल्स में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि हमेशा की तरह मारुति विटारा ब्रीजा 50% से अधिक मार्केट शेयर के साथ इस बार भी बिक्री के मामले में टॉप पर है। वहीं, महिंद्रा टीयूवी300 की मांग में भारी कमी आई। 

    नवंबर 2018 में यूटिलिटी सेगमेंट की बाकि कारों का कैसा रहा हाल, इसके बारे में जानेंगे यहां...

      नवंबर 2018 अक्टूबर 2018 मासिक वृद्धि वर्तमान मार्केट शेयर (%) पिछले साल का मार्केट शेयर (%) सालाना मार्केट शेयर (%) औसत बिक्री (6 महीने)
    मारुति विटारा ब्रीजा  14378 15832 -9.18 54.02 48.59 5.43 13800
    टाटा नेक्सन  4224 4608 -8.33 15.87 13.99 1.88 4269
    फोर्ड इकोस्पोर्ट 2724 3957 -31.15 10.23 18.39 -8.16 3825
    होंडा डब्लयूआर-वी    2786 3253 -14.35 10.46 11.83 -1.37 2909
    महिंद्रा टीयूवी300 992 2113 -53.05 3.72 7.17 -3.45 1793
    फोर्ड फ्रीस्टाइल  1508 1929 -21.82 5.66 0 5.66 2168
    कुल 26612 31692 -16.02 - - - -

    पिछले तीन महीनों में सबसे कम रही बिक्री : नवंबर का महीना पिछले तीन महीनों में सबसे भारी साबित हुआ। दिवाली के बाद सभी कारों की बिक्री में गिरावट दर्ज हुई। जहां अक्टूबर में सेल्स में थोड़ा उछाल दर्ज हुआ था, वहीं नवंबर महीने में कुछ कारों की सेल्स सितम्बर से भी कम रही। 

    विटारा ब्रीजा का दबदबा बरक़रार : विटारा ब्रीजा की भी सेल्स में 9.18% की कमी देखी गई। हालांकि इसके बावजूद भी मारुति सेगमेंट में सबसे अधिक बिक्री करने में कामयाब रही। सूचि में दूसरे नंबर पर रही टाटा नेक्सन और ब्रीजा के सेल्स आंकड़ों पर गौर करे तो घटती सेल्स के बावजूद भी दोनों कारों की सेल्स में 10 हज़ार यूनिट्स से अधिक का अंतर रहा।  

    नेक्सन की लोकप्रियता : सेल्स में 8.33% की गिरावट के बाद भी टाटा नेक्सन नवम्बर में भी दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट-एसयूवी के रूप में शुमार रही।  

    कम हो रही इकोस्पोर्ट की दीवानगी? : फोर्ड इकोस्पोर्ट की सेल्स में भी कमी दर्ज हुई। नवम्बर महीने में 31.15 % से घटी सेल्स के साथ इकोस्पोर्ट तीसरे से चौथे नंबर पर लुढ़क गई। होंडा डब्लूआर-वी तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी रही। हालांकि डब्लूआर-वी की सेल्स में भी -14.35 % की कमी आई।

    महिंद्रा टीयूवी300 का ख़राब प्रदर्शन : फॉर्ड फ्रीस्टाइल की सेल्स में भी नकारात्मक वृद्धि देखी गई। फिर भी फ्रीस्टाइल 1508 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरी सबसे कम बिकने वाली कार रही। वहीं, टीयूवी300 सेगमेंट में सबसे ख़राब सेल्स के साथ अंतिम पायदान पर रही। 

    ओवरऑल, । अक्टूबर 2018 में सेगमेंट में कुल 31,692 यूनिट की बिक्री हुई थी। नवंबर 2018 में यह घटकर 26,612 यूनिट तक आ गई।

    यह भी पढें : इस दिसम्बर इन सेडान कारों पर मिल रहा है बम्पर डिस्काउंट, जानिये यहां

    was this article helpful ?

    सॉनी
    <div>A recent addition to the team, Sonny is a fan of the silly yet practical cars like the RS6 wagons and M5 super sedans. Not exactly raised around cars, he had his fill on Hotwheels toys, sports car coffee-table books along with photos and videos of cool cars on the internet. He is also an avid fan of F1 and Formula-E.</div>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है