• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बीएमडब्ल्यू एक्स1 20आई टेक एडिशन भारत में हुआ लॉन्च,कीमत 43 लाख रुपये

    इस एसयूवी कार का ये सबसे महंगा वेरिएंट होगा जो कि लिमिटेड एडिशन के तौर पर बीएमडब्ल्यू के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए ही बेचा जाएगा। 

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 15, 2021 19:11 ist
    info icon
    published onJul 15, 2021 19:11 IST
    last updated onJul 15, 2021 19:11 IST
    2.9K Views
    • Write a कमेंट

    बीएमडब्ल्यू ने एक्स1 20आई टेक एडिशन को भारत में 43 लाख रुपये की प्राइस रेंज पर लॉन्च कर दिया है।

    इस टेक एडिशन में 18 इंच के अलॉय दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसमें 205 वॉट का ऑडियो सिस्टम भी दिया गया है जो इस कार के केवल टॉप वेरिएंट एम स्पोर्ट डीजल में ही दिया गया था। इस टेक एडिशन में हेड अप डिस्प्ले और वायरलैस स्मार्टफोन चार्जिंग सिस्टम भी दिया गया है जो इस कार के किसी अन्य वेरिएंट में मौजूद नहीं है। 

    बीएमडब्ल्यू एक्स1 टेक एडिशन में दो कलर्स के ऑप्शन: अल्पाइन व्हाइट और फायटोनिक ब्लू मैटेलिक के ऑप्शंस रखे गए हैं। इन दोनों कलर ऑप्शंस के साथ लैदरेट ओयस्टर ब्लैक अपहोल्स्ट्री भी दी गई है। 

    एक्स1 के इस लिमिटेड एडिशन में 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 192 पीएस की पावर और 280 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन के साथ 7 स्पीड ड्युअल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। 

    इसमें 6 एयरबैग, ट्रैक्शन कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और आईएसओफिक्स चाइल्ड-सीट माउंटिंग पॉइंट जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं। 

    बीएमडब्ल्यू एक्स1 का मुकाबला मर्सिडीज-बेंज जीएलए, ऑडी क्यू2 और वोल्वो एक्ससी40 जैसी कारों से है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    बीएमडब्ल्यू एक्स1 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on बीएमडब्ल्यू एक्स1 2020-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है