• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑडी ई ट्रॉन इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत में हुई लॉन्च, कीमत 99.99 लाख रुपये से शुरू

    ई-ट्रॉन दो बॉडी टाइप और तीन वेरिएंट्स में यहां उपलब्ध रहेगी।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 22, 2021 14:07 ist
    info icon
    published onJul 22, 2021 13:26 IST
    last updated onJul 22, 2021 14:07 IST
    3.6K Views
    • Write a कमेंट

    ऑडी ने भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी ई-ट्रॉन को आखिरकार लॉन्च कर ही दिया है। इसकी शुरूआती कीमत 99.99 लाख रुपये रखी गई है। ई-ट्रॉन दो बॉडी टाइप और तीन वेरिएंट्स में यहां उपलब्ध रहेगी जिनकी कीमत कुछ इस प्रकार से है: 

    वेरिएंट

    प्राइस

    ई-ट्रॉन 50

    99.99 लाख रुपये

    ई-ट्रॉन 55

     1.16 करोड़ रुपये

    ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक 55

     1.17 करोड़ रुपये

    ई-ट्रॉन के वेरिएंट्स में दिए गए नंबर से इसकी रेंज और परफॉर्मेंस बताई गई है। ई-ट्रॉन 50 में 71 केडब्ल्यूएच का बैट्री पैक और ड्युअल मोटर सेटअप दिया गया है जो 313 बीएचपी की पावर और 540 एनएम का टॉर्क आउटपुट देगा। डब्ल्युएलटीपी की ओर से इसकी रेंज 264-379 किलोमीटर बताई गई है। दूसरी तरफ ई-ट्रॉन 55 में 95 केडब्ल्यूएच का ज्यादा पावरफुल बैट्री पैक और 408 पीएस एवं 664 एनएम का टॉर्क जनरेट करने वाली मोटर दी गई है। डब्ल्यूएलटीपी ने इसकी रेंज  359-484 किलोमीटर बताई है। 

    दोनों वेरिएंट्स फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेंगे वहीं 55 वेरिएंट को 150 केडब्ल्यू डीसी चार्जर से भी चार्ज किया जा सकेगा। रेंज बढ़ाने के लिए इसमें तीन लेवल वाली री जनरेटिव ब्रेकिंग का फीचर भी दिया गया है। 

    ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक का रियर प्रोफाइल काफी ज्यादा स्पोर्टी है जिसमें कूपे कारों जैसी रूफलाइन दी गई है। वहीं इसके स्टैंडर्ड बॉडी टाइप का डिजाइन ऑडी की दूसरी एसयूवी कारों जैसा ही रखा गया है। ई-ट्रॉन 55 स्पोर्टबैक को 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल करने में 5.7 सेकंड्स का समय लगेगा। 

    ऑडी ई-ट्रॉन का एक्सटीरियर भले की ऑडी की दूसरी कारों से मिलता जुलता हो मगर इसका इंटीरियर काफी अलग है। इसमें ऑडी का लेटेस्ट वर्चुअल कॉकपिट दिया गया है। साथ ही इसमें हेड-अप डिस्प्ले, 10.1-इंच सेंट्रल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और फोर-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल के लिए इसके नीचे 8.6-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले भी दी गई है। इसके अलावा इस नई इलेक्ट्रिक कार में पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा और 16-स्पीकर बैंग एंड ओल्फ़सेन ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स भी रखे गए हैं। 

    ऑडी अपने कस्टमर्स को इस गाड़ी की खरीद पर कई तरह के इंसेटिव्स और चार्जिंग सुविधाएं भी देगी। वहीं इस कार के साथ अलग अलग तरह के सर्विस पैकेज भी दिए जाएंगे। 2021 में इस कार को खरीदने पर कॉम्पिलीमेंट्री वॉल बॉक्स चार्जर के साथ 11 केडब्ल्यू का पोर्टेबल चार्जर दिया जाएगा। 

    सेगमेंट में इस कार का कम्पेरिज़न मर्सिडीज़ बेंज ईक्यूसी और अपकमिंग जगुआर आई-पेस से है। ये काफी अफोर्डेबल लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी साबित होगी मगर इसकी रेंज काफी कम है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    ऑडी ई-ट्रॉन पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है