• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑटो एक्सपो में ऑडी लाई प्रोलॉग कॉन्सेप्ट

    जर्मन लग्जरी कार कंपनी ऑडी ने प्रोलॉग कॉन्सेप्ट को भी ऑटो एक्सपो दिखाया। शो के दौरान इस भारी-भरकम लग्ज़री कार ने खूब तारीफ बटोरी। प्रोलॉग को ऑडी की नई डिजायन पर बनाया गया है। यह कार स्पोर्टी, हल्के डिजायन और क्वाट्रो ऑल व्हील ड्राइव का कॉम्बिनेशन है। ऑडी प्रोलॉग को लग्जरी कूपे के तौर पर बाजार में उतारा जाएगा।

    सुमित
    सुमित
    Published On फरवरी 05, 2016 16:58 ist
    info icon
    published onFeb 05, 2016 12:25 IST
    last updated onFeb 05, 2016 16:58 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    प्रोलॉग का कॉन्सेप्ट,1989 में आई ऑडी 90 क्वाट्रो आईएमएसए जीटीओ रेस कार से प्रेरित है। इसके डिजायन में ओरिजनल ए8 और टीटी की झलक भी मिलती है। इसकी ज्यादा चौड़ाई और कम ग्राउंड क्लियरेंस इसे आकर्षक डिजायन देते हैं। हर नजरिए से प्रोलॉग एक टिपिकल ऑडी कार नजर आती है। जो अपने दमदार और नए डिजायन के बूते अपनी ब्रांड अपील को मजबूत करती है।

    कूपे प्रोलॉग का फ्रंट काफी बोल्ड है। इसमें सिग्नेचर सिंगल-फ्रेम ग्रिल दी गई है। वहीं इसकी शार्प हैडलाइटों में लेजर और ऑडी मैट्रिक्स बीम टेक्नोलॉजी दी गई है। इसके साइड प्रोफाइल में लाइनें दी गई हैं। वहीं अग्रेसिव फेंडर यूआर-क्वाट्रो की याद दिलाता है। कार के पिछले हिस्से को भी अच्छी तरह से डिजायन किया गया है। पीछे की बजाए आगे की ओर निकला बूट कवर इसे याट (नाव) सा लुक देता है।

    पावर स्पोसिफिकेशन की बात करें तो प्रोलॉग कॉन्सेप्ट में 4.0 लीटर का टीएफएसआई इंजन दिया गया है। यह इंजन 605 बीएचपी पावर और 753 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन की मदद से केवल 3.7 सेकंड में ही ये कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पा लेती है। इसमें  8-स्पीड टिप-ट्रॉनिक ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है।

    यह भी पढ़ें : ऑटो एक्सपो में आई नई ऑडी ए4

    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है