• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑडी ई-ट्रॉन इलेक्ट्रिक एसयूवी के नए आफ्टर सेल्स पैकेज की जानकारी आई सामने

    ऑडी ई-ट्रॉन इलेक्ट्रिक एसयूवी की बुकिंग शुरू हो गई है। भारत में इस गाड़ी को 22 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा।   इस कार के साथ दो साल की स्टैंडर्ड वारंटी और बैटरी के लिए 8 साल या 1,60,000 किलोमीटर की वारंटी मिलेगी।   कंपनी इस कार के साथ तीन अतिरिक्त साल की एक्सटेंडेड वारंटी और कॉम्प्लिमेंट्री 5 साल का रोडसाइड असिस्टेंस पैकेज भी दे रही है। कॉम्प्रिहेंसिव सर्विस पैकेज में सर्विस कॉस्ट और ब्रेक्स व सस्पेंशन की पीरियोडिक मेंटेनेंस शामिल है।  भारत में ऑडी ई-ट्रॉन की प्राइस 99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला मर्सिडीज़ बेंज ईक्यूसी और जगुआर आई-पेस से होगा। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जुलाई 14, 2021 13:08 ist
    info icon
    published onJul 14, 2021 13:08 IST
    last updated onJul 14, 2021 13:08 IST
    1.5K Views
    • Write a कमेंट
    • ऑडी ई-ट्रॉन इलेक्ट्रिक एसयूवी की बुकिंग शुरू हो गई है। भारत में इस गाड़ी को 22 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा।  

    • इस कार के साथ दो साल की स्टैंडर्ड वारंटी और बैटरी के लिए 8 साल या 1,60,000 किलोमीटर की वारंटी मिलेगी।  

    • कंपनी इस कार के साथ तीन अतिरिक्त साल की एक्सटेंडेड वारंटी और कॉम्प्लिमेंट्री 5 साल का रोडसाइड असिस्टेंस पैकेज भी दे रही है।

    • कॉम्प्रिहेंसिव सर्विस पैकेज में सर्विस कॉस्ट और ब्रेक्स व सस्पेंशन की पीरियोडिक मेंटेनेंस शामिल है। 

    • भारत में ऑडी ई-ट्रॉन की प्राइस 99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला मर्सिडीज़ बेंज ईक्यूसी और जगुआर आई-पेस से होगा। 

    ऑडी इंडिया लंबे इंतज़ार के बाद अब अपनी ई-ट्रॉन इलेक्ट्रिक एसयूवी को आखिरकार 22 जुलाई को लॉन्च करने वाली है। इसके साथ ही कंपनी ने क्यूरेटेड पैकेज की घोषणा भी की है जिससे ग्राहकों को अच्छा ओनरशिप एक्सपीरिएंस मिल सकेगा।  

    ई-ट्रॉन कार के साथ दो साल की स्टैंडर्ड वारंटी और बैटरी पैक के लिए 8 साल या 1,60,000 किलोमीटर की वारंटी दी जाएगी। कंपनी इस कार के साथ दो और तीन अतिरिक्त साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी देगी। इस गाड़ी के साथ चार और पांच साल का कॉम्प्रिहेंसिव सर्विस प्लान भी मिलेगा जिसमें सर्विस कॉस्ट और ब्रेक्स व सस्पेंशन के लिए पीरियोडिक मेंटेनेंस शामिल है। इसके अलावा कंपनी पांच साल की कॉम्प्लिमेंट्री रोडसाइड असिस्टेंस सुविधा दे रही है। कंपनी गाड़ी खरीदने से तीन साल के अंदर आकर्षक बायबैक स्कीम्स की भी पेशकश करती है। बायबैक प्रोग्राम के सही आंकड़ें फिलहाल कंपनी ने साझा नहीं किए हैं।

    ई-ट्रोन कार को तीन वेरिएंट्स 50, 55 और 55 स्पोर्टबैक में पेश किया जाएगा। इसके टॉप वेरिएंट में 95 किलोवाट/आवर का बैटरी पैक और ड्यूल-मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव सेटअप मिलेगा। यह मोटर 360 पीएस की पावर और 561 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगी और बूस्ट मोड पर 408 पीएस की पावर और 664 एनएम का टॉर्क देगी। वर्ल्डवाइड हॉर्मोनाइज़्ड लाइट व्हीकल्स टेस्ट प्रोसीज़र का दावा है कि ऑडी इलेक्ट्रिक एसयूवी 440 किलोमीटर तक की रेंज तय करने में सक्षम है और यह 150 किलोवाट डीसी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

    Audi Starts Accepting Bookings For The e-tron In India

    अनुमान है कि ऑडी ई-ट्रॉन की प्राइस 99 लाख रुपए से 1.20 करोड़ (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है। इस गाड़ी की प्री बुकिंग फिलहाल जारी है। इच्छुक ग्राहक इसे 5 लाख रुपए का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं। लग्ज़री इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में इसका मुकाबला मर्सिडीज़ बेंज ईक्यूसी और हाल ही में लॉन्च हुई जगुआर आई-पेस से होगा।

    यह भी पढ़ें : स्कोडा कुशाक के बेस मॉडल एक्टिव में क्या मिलता है खास, जानिए यहां

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    ऑडी ई-ट्रॉन पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है