• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एप्पल का नया पॉकेट साइज ट्रैकिंग डिवाइस हुआ लॉन्च, कार को ट्रैक करने में मिलेगी मदद

    एप्पल कंपनी अपने आईफोन और आईपैड जैसे प्रीमियम प्रोडक्ट्स को लेकर दुनियाभर में मशहूर है। कंपनी ने नई व एडवांस डिवाइसेज़ को विकसित करके यूज़र्स की ज़िंदगी को काफी आसान बना दिया है। अब एप्पल कंपनी ने नया पॉकेट साइज़ इलेक्ट्रॉनिक गैजेट एयरटैग लॉन्च कर दिया है जो अलग-अलग चीज़ों को ट्रैक करने में मदद करता है। चूंकि यह एक ट्रेकिंग डिवाइस है, ऐसे में इसे व्हीकल को ट्रैक करने में  भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यहां देखें कैसे काम करती है यह डिवाइस:-

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अगस्त 06, 2026 10:36 ist
    info icon
    published onApr 26, 2021 19:48 IST
    last updated onAug 06, 2026 10:36 IST
    1.9K Views
    • Write a कमेंट

    एयरटैग डिवाइस ग्लोबल नेटवर्क का इस्तेमाल करते हुए एप्पल की फाइंड माय कार ऐप के साथ मिलकर काम करती है जिससे खोए हुए आइटम के बारे में आसानी से पता लगाया जा सके। कॉम्पेक्ट साइज़ होने से इस डिवाइस को कार में भी आसानी से रखा जा सकता है जिससे लोकेशन को ट्रेस किया जा सके।  इस डिवाइस में लगी बैटरी एक साल तक चल सकती है।

    ट्रैकिंग के लिए एयरटैग डिवाइस ब्लूटूथ के जरिये आईफोन 11 या फिर 12 से कनेक्ट हो जाती है और नज़दीकी लोकेशन अपडेट कर देती है जो बाद में एप्पल क्लाउड में जाकर सेव होती है। यूज़र एयरटैग की आखिरी लोकेशन को फाइंड माय आईफोन ऐप पर जाकर देख सकते हैं।  

    एप्पल 30 अप्रैल से एयरटैग डिवाइस को 3,190 रुपये में एक यूनिट में या फिर 10,900 रुपये में चार के पैक में देगी। 

    कार की सुरक्षा कार ओनर्स के लिए बेहद महत्वपूर्ण पहलू बन गया है। व्हीकल ट्रैकिंग फीचर के जरिये चोरी और अन्य घटनाओं को रोकने में मदद मिलती है। एप्पल एयरटैग डिवाइस हैंडी होगी, इसमें कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स नहीं दिए गए हैं। यदि आप इससे जुड़ा कोई दूसरा सॉल्यूशन ढूंढ रहे हैं तो कारदेखो अपलिंक ट्रेकिंग डिवाइस को चुन सकते हैं जिसकी प्राइस 4999 रुपए से शुरू होती है। इसमें जियोफेंसिंग, ड्राइविंग एनालिसिस जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह व्हीकल यूसेज स्टेटिस्टिक्स को भी दिखाने में सक्षम है।

    यह भी पढ़ें : एलजी और मेगना इंटरनेशनल के साथ मिलकर एपल ला सकती है इलेक्ट्रिक कार

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है