• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फिर टेस्टिंग के दौरान दिखी 2020 महिन्द्रा थार, नई जानकारियां आईं सामने

    महिन्द्रा की नई थार को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। कैमरे में कैद हुई तस्वीरों से अनुमान लगाए जा रहे हैं कि यह अपने प्रोडक्शन के अंतिम चरण पर है। भारत में इसे फरवरी में आयोजित होने वाले ऑटो एक्सपो-2020 में पेश किया जा सकता है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 07, 2019 16:01 ist
    info icon
    published onOct 07, 2019 15:59 IST
    last updated onOct 07, 2019 16:01 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    महिन्द्रा की नई थार को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। कैमरे में कैद हुई तस्वीरों से अनुमान लगाए जा रहे हैं कि यह अपने प्रोडक्शन के अंतिम चरण पर है। भारत में इसे फरवरी में आयोजित होने वाले ऑटो एक्सपो-2020 में पेश किया जा सकता है। इसकी कीमत मौजूदा थार से ज्यादा हो सकती है। वर्तमान में थार की कीमत 9.6 लाख रुपये से 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    2020 महिन्द्रा थार को पहले भी कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा सकता है। इसकी बनावट जीप रैंगलर जैसी है, इसमें फैक्ट्री फिटेड हार्डटॉप (छत) दी गई है। इस में आगे की तरफ 7-स्लेट ग्रिल दी गई है, जिसके दोनों ओर गोल आकार के हेडलैप दिए गए हैं। गाड़ी में इंडिकेटर्स को फ्रंट फेंडर और फॉग लैंप्स को बंपर पर पोज़िशन किया गया है। स्टेपनी को कार के टेलगेट पर फिट किया गया है। इसमें रिफ्लेक्टर्स के साथ रेक्टांगुलर टेललाइट दी गई है। फॉग लैंप को पीछे वाले बंपर पर पोजिशन किया गया है। साइज़ के मामले में आगामी थार अपने मौजूदा मॉडल से ज्यादा लंबी और चौड़ी होगी। इसका व्हीलबेस भी बढ़ाया जा सकता है।  

    नई-जनरेशन थार की पहले साझा हुई तस्वीरों में इंटीरियर से जुड़ी कई जानकारियां सामने आईं थी। इसे प्रीमियम केबिन और फ्रंट फेसिंग रियर रो सीट्स के साथ देखा गया था। इस ऑफ-रोड एसयूवी को ऑल-ब्लैक डैशबोर्ड के साथ उतारा जा सकता है। इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग इंटीग्रेटेड ऑडियो कंट्रोल्स, एसी के लिए मैनुअल कंट्रोल्स, 4x4 लो रेंज गियरबॉक्स लेवर जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। साथ ही कम्फर्ट से जुड़े कई फीचर्स भी इसमें शामिल किए जा सकते हैं। इसकी विस्तृत जानकारी के लिए यहां पढ़ें। 

    इसमें बीएस6 नॉर्म्स पर आधारित 2.0-लीटर डीजल इंजन, 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ दिया जा सकता है। चर्चाएं हैं कि इस बार कंपनी इसमें पेट्रोल इंजन के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी शामिल कर सकती है।

    यह भी पढें : नेक्स्ट-जनरेशन थार के इंटीरियर से जुड़ी नई जानकारियां आई सामने

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा थार 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    A
    ayyappa siri giri
    Oct 11, 2019, 4:43:07 PM

    Doesn't seem like they captured Mahindra Thar. It looks like they captured Upcoming Jeep Wrangler.

    और देखें...
      जवाब
      Write a Reply
      1
      B
      bhaskar bora
      Oct 6, 2019, 9:46:25 PM

      Looking bad Let's wait

      और देखें...
        जवाब
        Write a Reply

        कार न्यूज़

        • ट्रेंडिंग न्यूज़
        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

        • लेटेस्ट
        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है