• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में असेंबल होगी वोल्वो एक्ससी90 हाइब्रिड, जानिये कब होगी लॉन्च

    वोल्वो अगले तीन सालों में चार नई प्लग-इन हाइब्रिड कारों को भारत में लॉन्च करेगा 

    रौनक
    रौनक
    modified on नवंबर 26, 2018 11:33 ist
    info icon
    published onNov 23, 2018 18:34 IST
    last updated onNov 26, 2018 11:33 IST
    38 Views
    • Write a कमेंट

    Volvo XC90

    वोल्वो जल्द ही एक्ससी90 हाइब्रिड एसयूवी की असेम्ब्ली भारत में शुरू करने वाली है। कंपनी के अनुसार 2019 के अंत तक कार की असेम्बलींग कंपनी के बंगलौर स्थित प्लांट में शुरू कर दी जाएगी।

    यह एक प्लग-इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल (पी.एच.ई.वी.) है। जिसे 2016 में लॉन्च किया गया था। यह एक्ससी90 टी8 एक्सीलेन्स सीरीज का टॉप मॉडल है। वर्तमान में इसे, कम्पलीट बिल्ड यूनिट (सी.बी.यू.) के रूप में बेचा जाता है। इसकी कीमत 1.31 करोड़ रुपए है। वोल्वो के पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए, हम उम्मीद नहीं करते कि भारत में असेम्बलींग होने के बाद भी कार की कीमत में अधिक बदलाव आएगा। 

    इसी के साथ, वोल्वो ने अगले तीन सालों में चार नई प्लग-इन हाइब्रिड कारों को लांच करने की घोषणा भी की है। इनमें एस90, एक्ससी 60 और नेक्स्ट-जन एस60 सेडान आदि कारें शामिल हो सकती है। कंपनी भारत के लिए डीजल कारों को बंद करने की भी योजना बना रही है। 

    Volvo XC90

    एक्ससी90 हाइब्रिड एसयूवी में 2.0 लीटर का ड्राइव-ई पेट्रोल इंजन मिलता है, जो टर्बोचार्ज और सुपरचार्ज दोनों है। यह 407 पीएस की पावर देता है। इस इंजन को 8-स्पीड आटोमेटिक ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। 

    जैसा की हमने बताया, यह एक हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल है। अतः यह बैटरी और पेट्रोल दोनों की मदद से चलेगी। जो लगभग 40 किमी की ऑल-इलेक्ट्रिक रेंज देती है। 

    यह भी पढ़े : मर्सिडीज़ लाएगी 2018 सी-क्लास पेट्रोल, जानिये कब होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    वोल्वो एक्ससी90 2014-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है