• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    वोल्वो एक्ससी40 रिचार्ज इलेक्ट्रिक एसयूवी अक्टूबर 2021 में होगी लॉन्च

    वोल्वो प्योर इलेक्ट्रिक सेगमेंट में एक्ससी40 रिचार्ज के साथ ​कदम रखने जा रही है। इस लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारत में शोकेस किया जा चुका है जिसकी बुकिंग जून 2021 में शुरू होगी। वहीं इसकी डिलीवरी अक्टूबर में शुरू होगी।

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 10, 2021 11:13 ist
    info icon
    published onMar 10, 2021 11:05 IST
    last updated onMar 10, 2021 11:13 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट

    Volvo XC40 Recharge

    • जून में बुकिंग होगी शुरू जबकि अक्टूबर 2021 में मिलेगी डिलीवरी
    • 418 किलोमीटर होगी इस कार की रेंज
    • 408 पीएस की पावर और 660 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगी इसमें दी गई इलेक्ट्रिक मोटर
    • इनबिल्ट गूगल असिस्ट,डिजिटल इंस्टरुमेंट क्लस्टर,राडार बेस्ड सेफ्टी सूट और वोल्वो की वर्टिकल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट जैसे मिलेंगे फीचर्स
    • मर्सिडीज बेंज ईक्यूसी,अपकमिंग जगुआर आई पेस,और ऑडी ई ट्रॉन से ज्यादा अफोर्डेबल होगी ये कार

     

    Volvo XC40

    वोल्वो एक्ससी40 रिचार्ज में ​ट्विन बैट्री सेटअप दिया जाएगा और WLTP (World harmonized Light-duty vehicles Test Procedure) के अनुसार ये इलेक्ट्रिक कार 418 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम होगी। इसमें दी गई ट्विन इलेक्ट्रिक मोटर 408 पीएस की पावर और 660 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगी। इस एसयूवी में स्टैंडर्ड ऑल व्हील ड्राइवट्रेन मिलेगी जिसके रहते इस कार को 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल करने में 4.9 सेकंड का समय लगेगा।

    एक्ससी40 रिचार्ज 150 केडब्ल्यू तक के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी जो इस एसयूवी को 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में 40 मिनट लगाएगा। इस एसयूवी के साथ ग्राहकों को होम ऑफिस एसी वॉलबॉक्स चार्जर भी दिया जाएगा। 

    इस अपकमिंग एसयूवी को केवल एक वेरिएंट 'पी8' में पेश किया जा सकता है। एक्ससी40 रिचार्ज अपने आईसी इंजन वाले वर्जन से दिखने में कुछ अलग होगी जिसमें नए डिजाइन के अलॉय व्हील देखने को मिलेंगे। हालांकि इसमें ड्यूल पोर्ट एग्जॉस्ट का फीचर मौजूद नहीं होगा। इसके अलावा अपकमिंग एक्ससी40 इलेक्ट्रिक में थोर हैमर डिजाइन वाली एलईडी लाइटें,बॉडी क्लैडिंग,ड्यूल टोन एक्सटीरियर शेड जैसे एलिमेंट्स नजर आएंगे। 

    Volvo XC40

    स्टैंडर्ड एक्ससी40 के मुकाबले इसके इलेक्ट्रिक वर्जन के केबिन में भी कोई ज्यादा अंतर नहीं होगा। इस कार में गूगल असिस्ट के साथ 9 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम,12.3 इंच डिजिटल इंस्टरुमेंट क्लस्टर,ऑटोनॉमस ब्रेकिंग के साथ राडार बेस्ड सेफ्टी सूट,लेन कीप असिस्ट,6 एयरबैग,अडेप्टि क्रूज कंट्रोल,पावर्ड फ्रंट सीट्स,ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल और पैनोरमिक सनरूफ जैेसे फीचर्स मिलेंगे। 

    वोल्वो एक्ससी40 रिचार्ज की प्राइस 60 लाख रुपये तक हो सकती है जो कि अपने आईसी इंजन वाले वर्जन से अच्छी खासी महंगी होगी। बता दें कि एक्ससी40 का रेगुलर मॉडल 40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की प्राइस में उपलब्ध है। हालांकि एक्ससी40 इलेक्ट्रिक फिर भी मर्सिडीज बेंज ईक्यूसी,अपकमिंग जगुआर आई-पेस और ऑडी ई-ट्रॉन से सस्ती ही पड़ेगी। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    वोल्वो ईएक्स40 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on वोल्वो ईएक्स40

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है