• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    वोल्वो ने अपनी कारों में हैंड्स फ्री एक्सपीरियंस के लिए गूगल से मिलाया हाथ

    स्वीडन की वोल्वो कंपनी ने अपनी एस90, एक्ससी60 और वी90 क्रॉस कंट्री को अपडेट दे दिया है जिसके बाद अब इनमें लेटेस्ट एंड्राइड पावर्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलने लगेगा।

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 11, 2021 14:23 ist
    info icon
    published onMar 11, 2021 14:23 IST
    last updated onMar 11, 2021 14:23 IST
    3.3K Views
    • Write a कमेंट

    • सबसे पहले जल्द लॉन्च होने वाली वोल्वो एक्ससी40 रिचार्ज पी8 इलेक्ट्रिक एसयूवी को दिया मिलेगा ये अपडेट
    • 2022 अपडेट के साथ ड्राइवर असिस्टेंस और सेफ्टी फीचर्स को भी किया जा चुका है अपग्रेड
    • 60 सीरीज में नए कलर और अपहोल्स्ट्री के भी दिए गए हैं ऑप्शन
    • ये तमाम अपडेट्स कंपनी के इंडियन मॉडल्स में होंगे शामिल

    स्वीडन की वोल्वो कंपनी ने अपनी एस90, एक्ससी60 और वी90 क्रॉस कंट्री को अपडेट दे दिया है जिसके बाद अब इनमें लेटेस्ट एंड्राइड पावर्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलने लगेगा। ये अपडेटेड टचस्क्रीन सिस्टम मॉडल ईयर 2022 अपडेट का पार्ट है जो ऊपर बताई गई कारों को मिला है। इस प्रोजेक्ट पर वोल्वो ने 2016 से काम शुरू किया था। एक्ससी40 रिचार्ज पी8 और पोलस्टार 2 ईवी वोल्वो की पहली ऐसी दो कार हैं जिनमें एंड्रॉयड बेस्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। 

    ये सिस्टम स्मार्टफोन के इंटरफेस की मदद से कार की टचस्क्रीन से कनेक्ट हो जाता है और फिर टचस्क्रीन पर गूगल की सर्विसेज शुरू हो जाती है। गूगल मैप्स और गूगल असिस्टेंट जैसी सर्विसेज तो इंफोटेनमेंट यूनिट में मौजूद रहती ही हैं। इनके अलावा दूसरी सर्विसेज को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है जो भी सिस्टम में रहती है। 

    वोल्वो ने कारों में स्मार्टफोन एक्सपीरियंस को आसान बनाने के लिए गूगल के साथ पार्टनरशिप की है जो पूरे प्रोसेस को हैंड्सफ्री बनाएंगे। एंड्रॉयड के साथ साथ ये सिस्टम एपल फोन के साथ भी अच्छी तरह से काम करेगा। 

    इंफोटेनमेंट अपडेट के अलावा वोल्वो ने ऊपर बताए गए सभी मॉडल्स में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम, कैमरा और सेंसर्स जैसे एक्टिव सेफ्टी सिस्टम को भी अपडेट दिया है। इसके अलावा कंपनी ने अपनी 60 सीरीज के सभी मॉडल्स में नए एक्सटीरियर कलर ऑप्शंस, नई अपहोल्स्ट्री ऑप्शंस और लैदर फ्री इंटीरियर देकर भी अपडेट दिया है। जल्द ही ये तमाम अपडेट्स कंपनी के इंडियन मॉडल्स में भी दिए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें: वोल्वो एक्ससी60 को मिला नया फेसलिफ्ट अपडेट, एंड्रॉइड पावर्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम से हुई लैस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    वोल्वो ईएक्स40 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है