• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस हुई फोक्सवैगन टी-रॉक, बुकिंग हुई शुरु

    भारतीय बाजार में इसका मुकाबला जीप कंपास, टाटा हैरियर, एमजी हेक्टर और अपकमिंग स्कोडा कारॉक से है।

    निखिल
    निखिल
    Published On फरवरी 05, 2020 17:08 ist
    info icon
    published onFeb 05, 2020 17:08 IST
    last updated onFeb 05, 2020 17:08 IST
    722 Views
    • Write a कमेंट

    टाइगन कॉम्पैक्ट एसयूवी को शोकेस करने के बाद अब फोक्सवैगन ने ऑटो एक्सपो 2020 में अपनी टी-रॉक एसयूवी को पेश कर दिया है। साथ ही, कंपनी ने इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी है।

    फॉक्सवैगन टी-रॉक एक फ्रंट व्हील ड्राइव एसयूवी है। इसमें 1.5-लीटर टीएसआई ईवीओ पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 7-स्पीड डीएसजी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आएगा। यह इंजन 150पीएस की पावर और 200एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। कंपनी भारत में टी-रॉक को ऑल-व्हील ड्राइवट्रेन के साथ पेश नहीं करेगी। 

    बात की जाए फीचर्स की तो इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, लेदर अपहोल्स्ट्री, कीलेस-एंट्री जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, सुरक्षा के लिहाज़ से इसमें 6 एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर्स, रिवर्स कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे।

    फोक्सवैगन टी-रॉक को कम्पलीट बिल्ड यूनिट (सीबीयू) के रूप में भारत में बेचा जाएगा। आसान भाषा में कहें तो कंपनी इस कार की मैन्युफैक्चरिंग भारत में नहीं करेगी। इसे विदेशी बाजार से इम्पोर्ट कर बेचा जाएगा। इसकी कीमत 18 लाख रुपये के करीब रह सकती है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला जीप कंपास और अपकमिंग स्कोडा कारॉक से होगा। इसे अप्रैल 2020 में लॉन्च किया जाएगा। 

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    फॉक्सवेगन टी- रॉक पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on फॉक्सवेगन टी- रॉक

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है