• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फॉक्सवैगन टिग्वान का अपडेट मॉडल लॉन्चः नए फीचर हुए शामिल, कीमत में भी हुआ इजाफा

    फॉक्सवैगन ने टिग्वान एसयूवी को बीएस6 फेज2 नॉर्म्स पर अपग्रेड किया है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 18, 2023 15:57 ist
    info icon
    published onMay 18, 2023 15:57 IST
    last updated onMay 18, 2023 15:57 IST
    673 Views
    • Write a कमेंट

    Volkswagen Tiguan 2023

    • अपडेट टिग्वान की कीमत 34.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
    • इसमें नया ड्यूल-टोन इंटीरियर, वायरलेस चार्जिंग, पार्किंग असिस्ट और रियर सीटबेल्ट रिमाइंडर दिया गया है। 
    • इसमें पैनोरमिक सनरूफ, थ्री-जोन एसी, 8-इंच टचस्क्रीन सिस्टम और छह एयरबैग जैसे फीचर भी दिए गए हैं।

    फॉक्सवैगन ने टिग्वान एसयूवी को नए बीएस6 फेज2 नॉर्म्स पर अपग्रेड कर दिया है। इसकी कीमत 34.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है जो पुराने मॉडल से 50,000 रुपये ज्यादा है। यहां देखिए इस एसयूवी कार में क्या कुछ मिलेगा नयाः

    क्या मिलेगा नया?

    Volkswagen Tiguan 2023

    नई टिग्वान के एक्सटीरियर स्टाइल में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि इसके केबिन में अब ड्यूल-टोन स्ट्रॉम ग्रे शेड दिया गया है। इसमें वायरलेस चार्जिंग और पार्क असिस्ट जैसे फीचर दिए गए हैं। पार्क असिस्ट एक लेवल 1 एडीएएस फीचर है जो कैमरा और सेंसर के साथ काम करता है और पार्किंग के दौरान स्टीयरिंग व्हील को ऑपरेट करने में मदद करता है। सुरक्षा के लिए इसमें रियर सीटबेल्ट रिमाइंडर फीचर भी जोड़ा गया है।

    यह भी पढ़ें: 15 लाख रुपये के बजट में लेना चाहते हैं टर्बो पेट्रोल इंजन वाली कार तो ये हैं 10 बेस्ट ऑप्शन

    पहले से मिलते हैं ये फीचर

    Volkswagen Tiguan 2023

    टिग्वान में पहले से मैट्रिक्स एलईडी हेडलाइटें, पैनोरमिक सनरूफ, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, हीटेड फ्रंट सीट, 8-इंच टचस्क्रीन सिस्टम और पडल शिफ्टर्स जैसे फीचर दिए गए हैं। वहीं पैसेंजर सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, हिल स्टार्ट असिस्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर दिए गए हैं।

    अपडेट पावरट्रेन

    Volkswagen Tiguan

    टिग्वान कार में पहले वाला ही 2-लीटर टर्बो-पेट्रोल टीएसआई इंजन दिया गया है, हालांकि अब इस इंजन को नए आरडीई नॉर्म्स पर अपग्रेड कर इसमें शामिल किया गया है। यह इंजन 190पीएस की पावर और 320एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स (ड्यूल-क्लच ऑटोमेटिक) दिया गया है। फॉक्सवैगन ने इसमें ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम दिया है। नए एमिशन नॉर्म्स पर अपग्रेड होने के बाद इसका माइलेज सात प्रतिशत बढ़ गया है और यह 13.54 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।

    यह भी पढ़ें: हुंडई वरना टर्बो डीसीटी Vs स्कोडा स्लाविया Vs फॉक्सवैगन वर्टस 1.5 डीएसजी : माइलेज कंपेरिजन

    कंपेरिजन

    फोक्सवैगन टिग्वान का मुकाबला जीप कंपास, हुंडई ट्यूसॉन और सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस से है।

    यह भी देखेंः फॉक्सवैगन टिग्वान ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    फॉक्सवेगन टिग्वान पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on फॉक्सवेगन टिग्वान

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है