• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फॉक्सवेगन ने दिखाई नई पोलो की झलक

    पोलो का प्रोडक्शन जून महीने में शुरू हो सकता है

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On मई 08, 2017 12:17 ist
    info icon
    published onMay 08, 2017 12:17 IST
    last updated onMay 08, 2017 12:17 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    फॉक्सवेगन ने नई पोलो का टीज़र वीडियो जारी किया है, संभावना है कि इसे फ्रंकफर्ट मोटर शो-2017 के दौरान दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। इसका प्रोडक्शन जून महीने में शुरू हो सकता है। चर्चाएं हैं कि नई पोलो को सबसे पहले यूरोपियन मार्केट में उतारा जाएगा, इसके बाद अमेरिकन और एशियन देशों में उतारा जाएगा। भारत में नई पोलो को साल 2018 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।

    वीडियो में कंपनी ने नई पोलो को कवर किया हुआ है, हालांकि इसकी ग्रिल, हैडलैंप्स और टेललैंप्स की साफ झलक देखी जा सकती है। इसकी आगे वाली ग्रिल, हैडलैंप्स में जाकर अच्छे से मिल जाती है, ग्रिल के बीच में फॉक्सवेगन का लोगो दिया हुआ है। नई पोलो में ट्रिपल बैरल हैडलैंप्स दिए गए हैं। संभावना है कि इस में एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइटें, एलईडी हैडलाइटें और एलईडी टेललाइटें आ सकती हैं। नई पोलो की कद-काठी को भी बढ़ाया गया है, इस वजह से इसके केबिन में पहले से ज्यादा जगह मिलेगी।

    नई पोलो को फॉक्सवेगन के फ्लेक्सिबल एमक्यूबी प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा, यह पहले से करीब 70 किलोग्राम कम वज़नी और इसका माइलेज पहले से ज्यादा होगा।

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    फॉक्सवेगन पोलो 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है