• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फॉक्सवैगन कस्टमर्स के लिए लाई नया समर सर्विस कैंप, 40 पॉइंट के जरिये होगा कार का चेकअप

    फॉक्सवेगन ने एक महीने तक आयोजित किए वाले नए समर कैम्पेन की घोषणा की है जो भारत में 15 जून तक लगाया जाएगा। कंपनी इस कैंपेन में कस्टमर्स के व्हीकल का 40-पॉइंट के जरिए चेकअप करेगी ताकि उनकी कार की कंडीशन का पता लगाया जा सके। यह कैम्पेन पूरे भारत में कंपनी के 120 टच पॉइंट्स पर लगाए गए हैं।

    अमित
    अमित
    published on मई 13, 2022 14:24 ist
    info icon
    published onMay 13, 2022 14:24 IST
    last updated onMay 13, 2022 14:24 IST
    4.4K Views
    • Write a कमेंट

    Volkswagen Virtus

    फॉक्सवेगन ने एक महीने तक आयोजित किए वाले नए समर कैंपेन की घोषणा की है जो भारत में 15 जून तक लगाया जाएगा। कंपनी इस कैंपेन में कस्टमर्स के व्हीकल का 40-पॉइंट के जरिए चेकअप करेगी ताकि उनकी कार की कंडीशन का पता लगाया जा सके। यह कैम्पेन पूरे भारत में कंपनी के 120 टच पॉइंट्स पर लगाए गए हैं।

    कस्मटर्स कंपनी द्वारा दी जाने वाली अतिरिक्त सेवाओं जैसे एक्सटेंडेड वारंटी, सर्विस वैल्यू पैकेज (एसवीपी) और वैल्यू एडेड सर्विसेज (वीएएस) का भी फायदा उठा सकेंगे। 

    समर केम्पेन में होलिस्टिक कार केयर सर्विस शामिल होगी। इस केम्पेन में कॉम्प्लिमेंट्री 40 पॉइंट के जरिये व्हीकल के हेल्थ स्टेटस की जांच की जाएगी और यदि कार में किसी भी तरह की कोई समस्या आती है तो तुरंत उसे लेकर एक्शन लिया जाएगा। 

    फॉक्सवेगन अपने सर्विस एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने पर लगातार काम कर रही है साथ ही ग्राहकों के लिए किफायती कॉस्ट-ऑफ-ओनरशिप प्रोग्राम की भी पेशकश कर रही है। कस्टमर्स को बेहतर सुविधाएं देने के साथ-साथ कंपनी ने रीजनल पार्ट डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर्स भी खोले हैं जो पूरे देशभर में फोक्सवैगन सर्विस नेटवर्क की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Volkswagen Taigun

    फॉक्सवेगन पैसेंजर कार इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने कहा कि 'हमारी प्राथमिकता अपने कस्मटर्स को किफायती और परेशानी मुक्त ओनरशिप एक्सपीरिएंस प्रदान करना है। गर्मियों के मौसम में अक्सर स्मूद और कम्फर्टेबल ड्राइव जर्नी के लिए व्हीकल की जांच करवाने की सलाह दी जाती है, इसी को ध्यान में रखते हुए पैसेंजर्स की सुरक्षा के लिए हम 40-पॉइंट के जरिए व्हीकल हेल्थ मॉनिटरिंग की पेशकश कर रहे हैं जिससे हमारे ग्राहकों को बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरिएंस मिल सके।”

    कंपनी कई मेट्रो सिटी में एक्सप्रेस सर्विस, फॉक्सवैगन मोबाइल सर्विस यूनिट (एमएसयू) और फॉक्सवैगन असिस्टेंस के जरिए डोरस्टेप सर्विस भी प्रदान करती है। इसके अलावा कंपनी ने सर्विस कैम और सर्विस कॉस्ट कैलकुलेटर फैसिलिटीज़ की भी शुरुआत की हैं जो कस्टमर्स को जरूरी मेंटेनेंस और रिपेयर की जानकारी देने के साथ-साथ अनुमानित लागत के बारे में भी बताती है। कस्मटर्स फॉक्सवैगन इंडिया वेबसाइट के जरिये सर्विस अपॉइंटमेंट ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैं साथ ही लॉयल्टी प्रोडक्ट और मेंटेनेंस पैकेज भी खरीद सकते हैं।

    यह भी पढ़ें :  टोयोटा हाइलक्स के दो मॉडल्स को अलग अलग तरह से किया गया मॉडिफाय,देखिए तस्वीरें

    was this article helpful ?

    अमित
    <p>A fun person to be around, Amit Sharma brings enthusiasm to the CarDekho journalists. He's responsible for covering the national as well as global news stories for CarDekho news section. Additionally, he acts as a moderator at <a href="http://forum.cardekho.com/" target="_blank">Forum.CarDekho.Com</a>, accountable for everything goes live on forum. His mechanical mind, love for cars, comprehensive research skills, and of course, his Bachelor's degree in Engineering help him manage it all.</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है