• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बिहार और असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद को आगे आई फॉक्सवेगन

    फॉक्सवेगन ने बिहार और असम के लिए क्रमशः दो नंबर 1800 102 1155 और 1800 419 1155 जारी किए हैं, जिन पर फोन कर ग्राहक कंपनी की सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।

    सोनू
    सोनू
    Published On जुलाई 26, 2019 09:37 ist
    info icon
    published onJul 26, 2019 09:37 IST
    last updated onJul 26, 2019 09:37 IST
    1.8K Views
    • Write a कमेंट

    Volkswagen Cars Available With Benefits Of Upto Rs 1 Lakh

    बिहार और असम में इन दिनों बाढ़ वाले हालात बने हुए हैं, जिसके चलते जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। बिहार और असम में फंसे लोगों की मदद को फॉक्सवेगन आगे आई है। फॉक्सवेगन ने बाढ़ में फंसे ग्राहकों की सहायता के लिए फ्री रोडसाइड असिस्टेंस और कार रिपेयर पर भारी डिस्काउंट देने की घोषणा की है। 

    Volkswagen Cars Available With Benefits Of Upto Rs 1 Lakh

    कंपनी ने बिहार और असम के लिए क्रमशः दो नंबर 1800 102 1155 और 1800 419 1155 जारी किए हैं, जिन पर फोन कर ग्राहक फ्री रोडसाइड असिस्टेंस का लाभ ले सकते हैं। कंपनी के अनुसार इस कार्य के लिए एक टीम नियुक्त की गई है, जो इस पूरी प्रक्रिया पर मॉनिटरिंग कर रही है। जो भी ग्राहक इन नंबर पर फोन करके जानकारी देगा, कंपनी के कर्मचारी तुरंत तुरंग एक टॉइंग वेन लेकर आपकी बताई जगह पर पहुंच जाएंगे और आपकी कार को फ्री में नजदीकी फॉक्सवेगन डीलरशिप तक पहुंचा देंगे। 

    Volkswagen Passat

    ग्राहकों को तुरंत सेवाएं देने के लिए कंपनी ने सभी डीलरशिप के लिए एक गाइडलाइन जारी की है। साथ ही कंपनी ने कार के जरूरी पार्ट्स की आपूर्ति भी शुरू कर दी है। बाढ़ प्रभावित ग्राहकों की सहायता के लिए कंपनी कार रिपेयर पर भारी डिस्काउंट भी देगी। अगर आपके पास फॉक्सवेगन की कार है और आप भी बिहार या असम की बाढ़ में फंसे हुए हैं तो कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर इस सेवा का लाभ ले सकते हैं।

    यह भी पढें : जुलाई 2019 ऑफर्स: इस महीने फॉक्सवेगन की इन कारों पर मिल रहे हैं बम्पर डिस्काउंट 

    was this article helpful ?

    फॉक्सवेगन एमियो पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है