• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोक्सवैगन पोलो, वेंटो और टाइगन की प्राइस में हुआ इजाफा, 46,000 रुपये तक बढ़े दाम

    फोक्सवैगन ने पोलो, वेंटो और टाइगन की प्राइस में इजाफा किया है। कंपनी ने दिसंबर के पहले हफ्ते में लॉन्च हुई फेसलिफ्ट टिग्वान की कीमत नहीं बढ़ाई है। यहां देखें मॉडल और वेरिएंट वाइज़ नई कीमतें:-

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 07, 2022 14:10 ist
    info icon
    published onJan 07, 2022 14:10 IST
    last updated onJan 07, 2022 14:10 IST
    4.1K Views
    • Write a कमेंट

    Volkswagen Cars See A Price Hike of Up To Rs 46,000

    • टाइगन की प्राइस में 46000 रुपये का इज़ाफा हुआ है।
    • फोक्सवैगन ने वेंटो की कीमत 28,000 रुपये तक बढ़ा दी है, लेकिन इसके बेस वेरिएंट की प्राइस में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है।
    • पोलो की प्राइस 25,000 रुपये तक बढ़ गई है।

    फोक्सवैगन ने पोलो, वेंटो और टाइगन की प्राइस में इजाफा किया है। कंपनी ने दिसंबर के पहले हफ्ते में लॉन्च हुई फेसलिफ्ट टिग्वान की कीमत नहीं बढ़ाई है। यहां देखें मॉडल और वेरिएंट वाइज़ नई कीमतें:-

    फोक्सवैगन पोलो

    वेरिएंट 

    पुरानी कीमत 

    नई कीमत

    अंतर

    ट्रेंडलाइन एमपीआई

    6.32  लाख रुपये

    6.45 लाख रुपये

    13,000 रुपये

    कंफर्टलाइन एमपीआई

    7.27  लाख रुपये

    7.42  लाख रुपये

    15,000 रुपये

    कंफर्टलाइन टीएसआई

    7.65 लाख रुपये

    7.80 लाख रुपये

    15,000 रुपये

    कंफर्टलाइन टीएसआई एटी

    8.75 लाख रुपये

    8.93 लाख रुपये

    18,000 रुपये

    हाइलाइन प्लस टीएसआई

    8.80 लाख रुपये

    8.98 लाख रुपये

    18,000 रुपये

    हाइलाइन प्लस टीएसआई एटी

    9.80 लाख रुपये

    10 लाख रुपये

    20,000 रुपये

    जीटी टीएसआई

    10 लाख रुपये

    10.25 लाख रुपये

    25,000 रुपये

    पोलो के बेस वेरिएंट ट्रेंडलाइन की प्राइस सबसे कम बढ़ी है, वहीं इसके टॉप वेरिएंट जीटी टीएसआई की कीमत में सबसे ज्यादा इज़ाफा हुआ है।

    इसके एंट्री लेवल टर्बो पेट्रोल वेरिएंट 15,000 रुपये महंगे हो गए हैं।

    एमपीआई पोलो के 1.0-लीटर 3-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन से संबंधित है, वहीं टीएसआई इसके 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (110 पीएस) को दर्शाता है।

    फोक्सवैगन वेंटो

    वेरिएंट  

    पुरानी कीमत

    नई कीमत

    अंतर

    कम्फर्टलाइन

    10 लाख रुपये

    10 लाख रुपये

    -

    हाइलाइन

    10 लाख रुपये

    10 लाख रुपये

    -

    हाइलाइन एटी 

    12.75 लाख रुपये

    13 लाख रुपये

    25,000 रुपये

    हाइलाइन प्लस

    12.80 लाख रुपये

    13.06 लाख रुपये

    26,000 रुपये

    हाइलाइन प्लस एटी

    14.15  लाख रुपये

    14.43 लाख रुपये

    28,000 रुपये

    • वेंटो के बेस वेरिएंट कम्फर्टलाइन और मिड वेरिएंट हाइलाइन मैनुअल वेरिएंट की प्राइस में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
    • इसके टॉप वेरिएंट हाईलाइन प्लस एटी की प्राइस सबसे ज्यादा 28,000 रुपये बढ़ गई है।

    फोक्सवैगन टाइगन

    वेरिएंट

    पुरानी कीमत

    नई कीमत

    अंतर

    कम्फर्टलाइन 1.0 टीएसआई

    10.54 लाख रुपये

    11 लाख रुपये

    46,000 रुपये

    हाईलाइन 1.0 टीएसआई

    12.84 लाख रुपये

    13 लाख रुपये

    16,000 रुपये

    हाईलाइन एटी 1.0  टीएसआई

    14.14 लाख रुपये

    14.40 लाख रुपये

    26,000 रुपये

    टॉपलाइन 1.0 टीएसआई

    14.61 लाख रुपये

    15 लाख रुपये

    39,000 रुपये

    टॉपलाइन 1.0 टीएसआई एटी  

    15.95 लाख रुपये

    16.40 लाख रुपये

    45,000 रुपये

    जीटी 1.5 टीएसआई

    15.04 लाख रुपये

    15.40 लाख रुपये

    36,000 रुपये 

    जीटी प्लस 1.5 टीएसआई डीएसजी  

    17.54 लाख रुपये

    18 लाख रुपये

    46,000रुपये

    • टाइगन के बेस वेरिएंट कम्फर्टलाइन और जीटी प्लस वेरिएंट की प्राइस में सबसे ज्यादा इज़ाफा हुआ है।
    • इसके मिड वेरिएंट हाइलाइन की प्राइस सबसे कम बढ़ी है।
    • इसमें दो टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शंस 1.0 लीटर (115 पीएस) और 1.5-लीटर (150 पीएस) दिए गए हैं। इसमें 1.0-लीटर और 1.5-लीटर दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। इसके अलावा इसमें इन इंजन के साथ क्रमशः 6-स्पीड एटी और 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलता है।

    यह भी देखें: फोक्सवैगन टाइगन ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    फॉक्सवेगन टाइगन 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on फॉक्सवेगन टाइगन 2021-2026

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है