• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    विनफास्ट वीएफ6 और वीएफ7 भारत में 6 सितंबर को होंगी लॉन्च

    अगस्त 2025 की शुरूआत में विनफास्ट ने वीएफ6 और वीएफ7 का प्रोडक्शन शुरू कर दिया था

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 28, 2025 19:03 ist
    info icon
    published onAug 28, 2025 19:03 IST
    last updated onAug 28, 2025 19:03 IST
    120 Views
    • Write a कमेंट

    ये कोई नई खबर नहीं है कि वियतनाम बेस्ड इलेक्ट्रिक कारमेकर विनफास्ट भारत में विनफास्ट वीएफ6 और वीएफ7 इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ एंट्री करने जा रही है। जिससे ये इशारा मिल रहा था कि इन्हें इस फेस्टिव सीजन के दौरान लॉन्च कर दिया जाएगा। अब इस वियतनामी कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि भारत में ये दोनों मॉडल्स 6 सितंबर 2025 के दिन लॉन्च किए जाएंगे। 

    यदि आप विनफास्ट वीएफ6 और वीएफ7 के बारे में ज्यादा जानने चाहते है तो जानिए आगे:

    विनफास्ट वीएफ6

    विनफास्ट के इंडियन लाइनअप में सबसे पहला और सबसे सस्ता प्रोडक्ट वीएफ6 होगी जिसका मुकाबला हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक और टाटा कर्व ईवी जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी कारों से होगा। 

    डिजाइन की बात करें तो विनफास्ट वीएफ6 का ​एक्सटीरियर डिजाइन काफी स्लीक है जिसमें क्लीन बॉडी लाइन दी गई है। इसमें विनफास्ट के लोगो से कनेक्ट होते हुए आईब्रो शेप के एलईडी डेटाइम ​रनिंग लैंप्स,18 इंच के ड्युअल टोन अलॉय व्हील्स और विनफास्ट के लोगो से कनेक्ट होती एलईडी टेललाइट बार दी गई है। 

    इसके अलावा इसमें व्हील आर्क पर मोटी ब्लैक क्लैडिंग भी दी गई है जो इस एसयूवी के नीचे वाले पोर्शन को कवर कर रही है जिससे इसे एक दमदार अपील मिल रही है। 

    इस कार के इंटीरियर में ड्युअल टोन थीम दी गई है जिसके साथ 12.9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम,कलर्ड हेडअप डिस्प्ले और 3 स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें स्लीक एसी वेंट्स के साथ मिनिमलिस्ट डिजाइन का डैशबोर्ड लेआउट भी दिया गया है। 

    वीएफ6 के इंडियन वर्जन की पावरट्रेन डीटेल्स अभी सामने नहीं आई है। मगर इसका इंटरनेशनल वर्जन दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है जिनकी डीटेल्स इस प्रकार से है:

    वेरिएंट 

    ईको 

    प्लस 

    बैटरी पैक 

    59.6 केडब्ल्यूएच

    59.6  केडब्ल्यूएच

    सर्टिफाइड रेंज

    410  किलोमीटर

    379 किलोमीटर

    इलेक्ट्रिक मोटर 

    1

    1

    पावर

    177  पीएस

    204 पीएस

    टॉर्क

    250 एनएम 

    310 एनएम 

    वीएफ6 के साथ ही विनफास्ट वीएफ7 को भी लॉन्च किया जाएगा जिसका मुकाबला हुंडई आयोनिक 5 और बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 लॉन्ग व्हीलबेस से रहेगा। 

    वीएफ6 के कंपेरिजन में वीएफ7 का डिजाइन ज्यादा दमदार है जिसमें काफी कट और क्रीज मौजूद है। इसमें वीएफ6 जैसी एलईडी डीआरएल,प्रोजेक्टर एलईडी हेडलाइट्स,19 इंच अलॉय व्हील्स,फ्लश टाइप डोर हैंडल्स और पीछे स्लीक लाइटबार दी गई है जिसके बीच विनफास्ट का लोगो लगा है। 

    वीएफ7 के केबिन में ड्युअल टाेन थीम दी गई है मगर इसमें हर प्रमुख टचपॉइन्ट्स पर काफी ज्यादा लेदरेट मैटेरियल्स का इस्तेमाल हुआ है। इसमें वीएफ6 की ही तरह टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और​ डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें 8 तरीकों से एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट,ड्युअल जोन ऑटोमैटिक एसी,वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और पैनोरमिक ग्लास रूफ दी गई है। 

    विनफास्ट वीएफ7 के इंडियन वर्जन के पावरट्रेन स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठ चुका है ​जो कि इस प्रकार से है:

     

    ईको एफडब्ल्यूडी

    प्लस एडब्ल्यूडी 

    बैटरी पैक

    70.8 केडब्ल्यूएच

    70.8 केडब्ल्यूएच

    इलेक्ट्रिक मोटर 

    1

    2

    पावर

    201 पीएस

    204 पीएस

    टॉर्क

    310 एनएम 

    ड्राइवट्रेन

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव 

    ऑल-व्हील-ड्राइव 

    एसेलेरेशन (0-100 किमी/घंटे) 

    9.5  सेकंड

    5.8 सेकंड

    प्लस एफडब्ल्यूडी को 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में 9.5 सेकंड्स का समय लगेगा जबकि इसके ऑल व्हील ड्राइव वर्जन को यही रफ्तार हासिल करने में 5.8 सेकंड्स लगेंगे। 

    संभावित कीमत और कंपेरिजन

    विनफास्ट वीएफ6 की कीमत 25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास रखी जा सकती है। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा ईवी, टाटा कर्व ईवी, महिंद्रा बीई 6, एमजी जेडएस ईवी और अपकमिंग मारुति ई विटारा से रहेगा।  दूसरी तरफ विनफास्ट वीएफ 7 इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत 50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला बीवाईडी सीलायन 7, हुंडई आयोनिक 5 और बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 लॉन्ग व्हीलेबस वर्जन से रहेगा। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    विनफास्ट वीएफ6 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है