• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बड़ी कार के साथ चाहिये बड़ी छूट, पढ़ें यह काम की खबर

    नए साल के मौके पर अगर आप बड़ी कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह एकदम सही मौका है। एसयूवी और एमपीवी सेगमेंट की कारों पर कंपनियां काफी आकर्षक ऑफर लेकर आई हैं, जो बड़ी कार के सपने को आपके और करीब ला सकते हैं, वो भी पहले से कम दाम में। दिसम्बर महीने में मारूति से लेकर निसान अपनी पॉपुलर बड़ी कारों पर दे रहें हैं ढ़ेरों डिस्काउंट ऑफर। तो नजर कंपनियों की ओर से दी जारी स्कीमों पर और चुनिये अपनी मनपसंद बड़ी कार।

    सुमित
    सुमित
    Published On दिसंबर 22, 2015 12:54 ist
    info icon
    published onDec 22, 2015 12:54 IST
    last updated onDec 22, 2015 12:54 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

    रेनो डस्टर

    Renault Duster

    कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में रेनो डस्टर काफी लोकप्रिय कार है। कंपनी की ओर से इस कार के टू-व्हील ड्राइव वर्जन पर 81,000 रूपए की छूट और ऑल व्हील ड्राइव वेरिएंट पर एक लाख रूपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं रेनो डस्टर का फेसलिफ्ट वर्जन भी लाने वाली है। संभावना जताई जा रही है इसे 2016 इंडियन ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया जाएगा।

    मारूति सुज़ुकी एस-क्राॅस

    Maruti Suzuki S Cross

    क्राॅसोवर सेगमेंट में मारूति की इस कार भी अच्छा ऑफर मिल रहा है। एस-क्रॉस पर कंपनी 90 हजार से लेकर 1.5 लाख रूपए तक का डिस्काउंट दे रही है। यह डिस्काउंट वेरिएंट व डीलरशिप की लोकेशन के आधार पर दिया जा रहा है। एस-क्रॉस का सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा व फोर्ड ईकोस्पोर्ट से है।

    टाटा सफारी स्ट्रॉर्म

    TATA Safari Storme

    टाटा ने हाल ही में इसे ज्यादा पावरफुल इंजन के साथ लॉन्च किया है,  जबकि इसके कम पावरफुल इंजन वाले वेरिएंट पहले से ही मार्केट में उपलब्ध है। जिन पर कंपनी की ओर से 1.4 लाख रूपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

    रेनो लाॅजी

    Renault Lodgy

    रेनो लाॅजी को खरीदने पर एक लाख रूपए तक का डिस्काउंट आॅफर किया है। यह कार मार्केट में उतनी लोकप्रिय नहीं हो पाई, जितना कंपनी को उम्मीद थी। लिहाजा बिक्री के आंकड़े पाने के लिए रेनो अपनी इस एमपीवी पर बड़ा डिस्काउंट दे रही है।  

    निसान टेरानो

    Nissan Terrano

    निसान टेरानो दमदार लुक और स्टेबिलिटी के लिए जानी जाती है। हालांकि बिक्री के मामले में इसका भी प्रदर्शन थोड़ा सा कमतर है। लिहाजा बिक्री बढ़ाने के लिए कंपनी की ओर से इस पर 1.2 लाख रूपए तक की छूट दी जा रही है।

    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है